फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dhul Khap's daughter Dr. Sangeeta gets the position of scientist in Poland

Jind News: ढुल खाप की बेटी डॉ. संगीता को पौलेंड में मिला वैज्ञानिक का पद

Tue, 02 Dec 2025 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dhul Khap's daughter Dr. Sangeeta gets the position of scientist in Poland
02जेएनडी02: पौलेंड जाते समय माता व पिता से आ​शीर्वाद लेते हुए संगीता ढुल। स्रोत : परिजन
जींद। नौगामा खाप के गांव पोंकरी खेड़ी की बेटी डॉ. संगीता ढुल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर विदेश में वैज्ञानिक का पद हासिल कर इतिहास रचा है। किसान रामराजी ढुल की बेटी संगीता का पौलेंड में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। रामराजी ढुल बीकेयू जींद के जिला प्रेस प्रवक्ता भी हैं।
विज्ञापन

हाल ही में डॉ. संगीता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से फिजिक्स में पीएचडी पूरी कर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। गांव के साधारण स्कूल से पढ़ाई की शुरुआत करने वाली संगीता ने साबित कर दिया कि मजबूत हौसलों और कड़ी मेहनत से कोई भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

पीएचडी के दौरान पिछले साल अप्रैल में वह इटली में आयोजित वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ढुल खाप की ओर से कैथल में आयोजित ढुल सम्मेलन में उन्हें ‘खाप रत्न’ सम्मान से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढुल खाप प्रधान चौधरी हरपाल ढुल, सरपंच राजकुमार ढुल, नौगामा खाप प्रधान चौधरी सुरेश बहबलपुर और कंडेला खाप प्रधान चौधरी ओमप्रकाश ने भी संगीता और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि वह खाप की लड़कियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed