फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dharna of raw workers continues in Irrigation Department

सिंचाई विभाग में कच्चे कर्मचारियों का धरना जारी

Thu, 17 Nov 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dharna of raw workers continues in Irrigation Department
धरने पर नारेबाजी करते सिंचाई विभाग के कच्चे कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
नरवाना। सिंचाई विभाग में कच्चे कर्मचारियों का धरना वीरवार को 26वें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता शंकर ने की। शंकर ने कहा कि कार्यकारी अभियंता की कर्मचारी विरोधी नीति के कारण आज कर्मचारी धरना देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कहा कि दो महीने पहले कर्मचारियों की सैलरी का करीब एक करोड़ 70 लाख का बजट आया हुआ है लेकिन आज तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। इस कारण कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण पोषण करना मुस्किल हो रहा है। उच्च अधिकारी भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे। अधिकारी उप मुख्यमंत्री के आदेशों की भी बार-बार अवहेलना कर रहे है, इससे कर्मचारी बहुत ही आहत है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नाम शामिल करने में भी सिंचाई विभाग नरवाना के अधिकारियों ने काफी गोलमाल किया है, लेकिन अभी तक इस मामले की भी जांच नहीं हुई है। उच्च अधिकारी बार-बार इस मामले की जांच का आश्वासन देते हैं लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब उनकी मांगों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदीप, सज्जन सिंह, रिजाक राम, तरसेम, बल्ली, पवन, रणधीर, सतपाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed