फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dharmendra, the main accused in the contractor murder case, the remand period will be completed today

ठेकेदार हत्याकांड के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र रिमांड अवधि आज होगी पूरी

Sat, 11 Dec 2021 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra, the main accused in the contractor murder case, the remand period will be completed today
जींद। रोहतक रोड पर हुई ठेकेदार की हत्या के मामले में फरार आरोपियों को पुलिस 18 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्याकांड के एक दो लाख रुपये की इनाम बदमाश धर्मेंद पहलवान की रिमांड अवधि रविवार को पूरी हो जाएगी। ऐसे में इस मामले में पुलिस की जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

मामले में शुक्रवार देररात तक आईजी राकेश आर्य ने भी सीआईए थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कई घंटों तक इस मामले में पूछताछ की। इसके बावजूद भी पुलिस को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली। अब इसकी जांच में पुलिस की लगभग पांच से छह टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

18 दिन में शूटर का पता नहीं लगा पाई पुलिस
वारदात को हुए 18 दिन बीच चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी ठेकेदार श्याम सुंदर को गोलियां मारने वाले तीन शूटर का पता नहीं लगा पाई है। जबकि इसकी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वारदात के दिन 23 नवंबर को ही सामने आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख के इनामी बदमाश से नहीं लगा सुराग
पुलिस को दो लाख के इनामी बदमाश धर्मेंद्र पहलवान से नौ दिन की पूछताछ के बाद कोई बड़ा सुराग नहीं लगा सकी। इन नौ दिनों में धर्मेंद्र पहलवान से केवल अवैध हथियार ही बरामद हुए। हालांकि इस मामले में पुलिस ने पोंकरी खेड़ी के तीन लोगों को भी अभी तक गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

एएसपी एवं एसआईटी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि ठेकेदार श्यामसुंदर हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले 18 दिन से लगातार काम कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बढ़ाई गई हैं, ताकि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed