फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dhanteras tomorrow, steel, copper, brass utensils customers' choice

Jind News: धनतेरस कल, स्टील, तांबे, पीतल के बर्तन ग्राहकों की पसंद

Thu, 09 Nov 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras tomorrow, steel, copper, brass utensils customers' choice
08जेएनडी11-बाजार में बर्तनों की खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
जींद। त्योहारी सीजन में बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। शहर व कस्बों के बाजार में न ग्राहकों की भीड़ को देखकर दुकानदार भी खुश हैं। त्योहारी सीजन के चलते बर्तनों के बाजार में जबरदस्त उछाल आया है। जैसे-जैसे दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है, जिसके चलते बर्तन व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें इस दिवाली पर करोड़ो का व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्टील, तांबा, पीतल और नान स्टिक बर्तनों की खरीद खूब हो रही है। इस बार महिलाओं की पहली पसंद गोल्ड प्लेट डिनर सेट, मल्टीपल कड़ाही, इंपोर्टेड डिनर सेट और नान स्टीक बर्तन बनी हुई है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार अपनी दुकानों में आइटम सजाए हुए हैं। इस वर्ष बर्तन बाजार में लोग स्टील के बर्तन कम और स्वास्थ्य के नजरिए से पीतल तथा तांबे के बर्तन अधिक पसंद कर रहे हैं। इस बार पीतल और तांबे के बर्तनों की अधिक मांग बढ़ी है। लोग अपने घरों के लिए पीतल व तांबे के बर्तन खरीद रहे हैं। लोगों का मानना है कि इन दोनों धातुओं में खाना बनाने और खाने से रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन


बाजारों में पहुंचे नए डिजाइन के बर्तन

बाजार में नए-नए डिजाइनों में बर्तन मौजूद हैं। इस समय रंग-बिरंगे बर्तन भी बाजारों में देखने को मिल रहे हैं। पीतल और तांबे के बर्तनों में चम्मच से लेकर बाल्टी तक दुकानदारों के पास है लेकिन इस समय सबसे ज्यादा खरीदारी छोटे बर्तनों की हो रही है, जिसमें ग्राहक चम्मच, गिलास, कटोरी, लौटा और जग ले रहे हैं। वहीं सबसे ज्यादा कुकर की भी खरीददारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारों में बर्तन खरीदने शुभ माने जाते हैं। इसलिए घर के लिए तांबा के बर्तन खरीदने आई हूं। तांबा के बर्तन में खाना बना कर खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं तांबे के बर्तन में पानी रख कर पीना काफी गुणकारी माना जाता है।

--संतरो, ग्राहक

त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में लोगों की भीड़ होने लगी है लेकिन असली खरीदारी धनतेरस पर होने की उम्मीद है। इस दिन सबसे ज्यादा लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं। वहीं पिछले साल की तुलना में इस समय बर्तनों की 15 से 20 फीसदी कीमत भी बढ़ी है, जिसके कारण ग्राहक छोटे बर्तनों को खरीद रहे हैं।


--सूरज, दुकानदार

स्टील और तांबे के बर्तनों की काफी खरीदारी बढ़ी है। नवरात्रों के साथ ही बाजार में सेल पर काफी असर देखने को मिला है। वहीं त्योहारों को लेकर ग्राहक बड़े बर्तनों के बजाए छोटे बर्तन ज्यादा खरीद रहे हैं।

--राजेश कुमार, दुकानदार

08जेएनडी11-बाजार में बर्तनों की खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

08जेएनडी11-बाजार में बर्तनों की खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

08जेएनडी11-बाजार में बर्तनों की खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

08जेएनडी11-बाजार में बर्तनों की खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed