फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devotees remember the Lord in the ongoing Maha Akhand Jaap for happiness and peace.

Jind News: सुख शांति के लिए चल रहे महाअखंड जाप में भक्तों ने किए प्रभु सिमरण

Wed, 08 Jan 2025 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Devotees remember the Lord in the ongoing Maha Akhand Jaap for happiness and peace.
08जेएनडी28-ऋषि सुखदेव महाराज से आशीर्वाद लेते हुए श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
जींद। महान शक्ति संगठन के 11वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कला धाम मंदिर में विश्व कल्याण और सर्व सुख शांति के लिए चल रहे 11 दिवसीय महा अखंड जाप के नौवें दिन सभी भक्तजनों ने प्रभु नाम सिमरन किया। सुखदेव महाराज ने महामंत्र जय निराधार जय कलाकार का अखंड जाप करवाते हुए कहा कि सेवा, सिमरन और दान रूपी शुभ कर्म ही इंसान को परोपकारी बनाते हैं।
विज्ञापन

पूर्ण संत महापुरुषों और दुखी लाचार व्यक्ति की सच्चे मन से सेवा करने वाला इंसान ही प्रभु के असली माल धन का अधिकारी बनता है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य जीवन में प्रभु प्रेम के पुष्प लगाएंगे तो जीवन रूपी बगिया महक उठेगी, जिसने भी प्रभु प्रेम और सत्य ज्ञान को जीवन में उतार लिया, उसने ही संसार के सभी दुखों से छुटकारा पा लिया। संपूर्ण विश्व के कल्याण हेतु सच्चे मन से प्रभु नाम सिमरन व शुभ कर्मों द्वारा हर समय दुखी और लाचार जीवों की भलाई के लिए तत्पर रहना चाहिए और शुभ कार्य करते हुए कभी मन में अहंकार नही आना चाहिए, क्योंकि करण करावन तो स्वयं निराधार भगवान है। इंसान तो केवल निमित मात्र है। शांति, प्रेम और सद्भावना के साथ सतमार्ग पर चलते हुए यदि सभी मनुष्यों का आपस में प्यार हो जाए तो ये जीवन अनंत खुशियों और आनंद से भर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed