{"_id":"6a6f8e0a2156abfe040d963b","slug":"devotees-performed-jalabhishek-of-shiva-at-jayanti-devi-temple-chants-of-har-har-mahadev-echoed-jind-news-c-199-1-sroh1009-157791-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जयंती देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया शिव जलाभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जयंती देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया शिव जलाभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष
विज्ञापन
02जेएनडी23: मंदिर में शाम को कीर्तन में भोले के भजन सुनाती महिलाएं। संवाद
जींद। सावन माह के अवसर पर शहर स्थित जयंती देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।
शाम के समय मंदिर में महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालु महिलाओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ सावन में भोला आया रे सखी सहित भगवान शिव की महिमा का गुणगान करने वाले कई भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु भी भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सावन माह का धार्मिक महत्व बताते हुए कहा कि यह महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विधि-विधान से जलाभिषेक, रुद्राभिषेक तथा शिव मंत्रों का जाप करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।