फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Device management will be updated in the tab given to students

Jind News: विद्यार्थियों को दिए टैब में अपडेट होगा डिवाइस मैनेजमैंट

Thu, 23 Nov 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 23 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Device management will be updated in the tab given to students
जींद। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं से 12वीं कक्षा के साढ़े 29 हजार से अधिक विद्यार्थियों को दिए गए टैब में अब मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट को भी अपडेट किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान समस्या नहीं आए।
विज्ञापन

विभाग ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि विभाग द्वारा कक्षा 10वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को टैबलेट्स दिए गए हैं। विभाग द्वारा स्पेशल अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी स्कूल यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी टैबलेट्स में मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट सही से डाउनलोड है या नहीं। यदि किसी टैबलेट में इंटरनेट की समस्या है तो पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि बाकी टैबलेट्स में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है तथा अध्यापक के टैबलेट में स्पीड टेस्ट किया जा सके। यदि यह सब करने उपरांत यह सुनिश्चित हो जाता है कि टैबलेट में इंटरनेट नहीं चल रहा है तो इस स्थिति में अवसर पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जाए। यदि विद्यालय के पास वाइफाई भी उपलब्ध है तो विद्यालय उसका प्रयोग भी कर सकता है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग द्वारा 10वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को टैब दिए गए हैं। इन टैब में अब मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट को अपडेट किया जाएगा, जिससे स्क्रीन सफेद होने व हैंग होने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे जो उनके लिए अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--आनंद सहराण, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed