फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devendra Lohan became the President of the District Bar Association

Jind News: देवेंद्र लोहान बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Fri, 16 Dec 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Devendra Lohan became the President of the District Bar Association
जीत के बाद खुशी मनाते हुए प्रधान देवेंद्र लोहान व अन्य। - फोटो : Jind
जींद। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को हुआ। इसमें अधिवक्ता देवेंद्र लोहान अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रशांत साहू को 104 मतों से हराया। प्रशांत साहू को 303 मत मिले जबकि तीसरे नंबर पर अधिवक्ता जितेंद्र अत्री को 180 मत मिले।
विज्ञापन

सचिव विनोद टिंडल निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वीं विनोद श्योकंद को 115 मतों से पराजित किया। विनोद टिंडल को 505 जबकि विनोद श्योकंद को 390 मत मिले। उपप्रधान पद के लिए अधिवक्ता संदीप मोठसरे ने अपने प्रतिद्वंद्वी दीपक सचदेवा को 97 मतों से हराया। संदीप मोठसरे को 384 व दीपक सचदेवा को 287 मत मिले। तीसरे नंबर पर रहे राजेंद्र खासा को 218 मत मिले। सह सचिव पद में हंसराज कुंडू निर्वाचित हुए हैं। इन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी विनिता को 155 मतों से हराया। हंसराज कुंडू को 528 व विनिता जांगड़ा को 363 मत मिले। चुनाव में 999 अधिवक्ताओं में से 898 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी के सहयोग से बार के विकास से संबंधित कार्यों को निष्ठापूर्वक निभाने का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र लोहान ने कहा कि बार के सदस्यों ने जो उन्हें जिम्मेवारी सौंपी है। उसका निष्ठापूर्वक निर्वाह करेंगे। सभी बार सदस्यों से मिलकर विकास कार्यों व अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी एवं बार एसोसिएशन के प्रधान रामरूप चहल ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदान सुबह 8:30 से सायं 4:30 तक हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद वोट गिनती शुरू हुई। शाम को परिणाम की घोषणा की गई। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। जिसमें देवेंद्र लोहान अध्यक्ष, संदीप मोठसेरा उपाध्यक्ष, विनोद टिंडल सचिव, हंसराज कुंडू सह सचिव निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed