फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Development works worth Rs 1.10 crore inaugurated in Kalvan

Jind News: कालवन में 1.10 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

Sun, 01 Dec 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 1.10 crore inaugurated in Kalvan
01जेएनडी32-कालवन गांव में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद
नरवाना। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को एक करोड़ दस लाख रुपये के नवनिर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें करीब 45 लाख रुपये से बनी बाबा बम-बम गिरी डेरा से ग्राम सचिवालय, राजकीय उच्च विद्यालय से बणिया पत्ती के तालाब तक की पक्की फिरनी तथा मुख्य द्वार शामिल है। इसके अलावा 46 लाख रुपये की लागत से बनी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी तथा 25 लाख रुपये की बनी वाल्मीकि चौपाल का भी उद्घाटन किया। ग्राम पंचायत की तरफ से रखी गई मांगों के बारे में भी कैबिनेट मंत्री ने मंजूर करने की घोषणा की।
विज्ञापन

मंत्री ने कालवन गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। कैबिनेट मंत्री बेदी ने बाबा बम-बम प्रयाग गिरी समिति, शीतला माता समिति, दादा खेड़ा समिति, परशुराम समिति के लिए 21 लाख रुपये तथा कुम्हार धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये के अनुदान की भी घोषणा की। स्वच्छ नहरी पेयजल की नई पाइपलाइन बिछाने की मांग पर बेदी ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसके लिए साढ़े चार करोड़ रुपये का एस्टीमेट मुख्यालय भेजा जा चुका है। यह कार्य जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। गांव में आईटीआई के निर्माण, स्कूल का नया भवन, तालाबों का जीर्णोद्वार, स्कूल में पांच-पांच किलो वाट का सोलर सिस्टम, स्टेडियम के अधूरे कार्य को पूरा करवाना, लड़कियों के लिए लाइब्रेरी के निर्माण के बारे में आश्वासन देते हुए कहा कि सभी मांगों के लिए ग्राम पंचायत अलग-अलग प्रस्ताव पास करके सरकार को भेजे, ताकि नियमानुसार नोरम पूरे पाए जाने पर उक्त सभी कार्य भी करवा दिए जाएं। बेदी ने कहा कि सार्वजनिक विकास कार्यों के लिए धनराशि की कमी नहीं रहने दी जाएगी। महिला सरपंच कविता देवी ने पुष्प गुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया गया। इस मौके पर पिरथी, सरपंच प्रतिनिधि बहादुर सिंह नैन, अजीत चहल, राजेंद्र नैन, अमित धरौदी, भरथ राज पूर्व सरपंच, अमित ढाकल, एडवोकेट राजेश जांगड़ा, कर्नल रामप्रताप सिंह मौजूद रहे।

01जेएनडी32-कालवन गांव में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद

01जेएनडी32-कालवन गांव में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed