फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Development works approved in Safidon; construction to begin soon.

Jind News: सफीदों की बदलेगी तस्वीर, गड्ढों से मिलेगी निजात, रोशनी से जगमगाएंगी सड़कें

Sat, 06 Jun 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Development works approved in Safidon; construction to begin soon.
05जेएनडी17:अनीता संजय अदलखा नगरपालिका चेयरपर्सन।
सफीदों। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से अप्रैल माह में घोषित विकास योजनाओं को अब धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। नगरपालिका सफीदों की ओर से पांच करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के टेंडरों को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

मंजूरी के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे जिससे शहरवासियों को लंबे समय से चली आ रही कई समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
सबसे बड़ी सौगात शहर के महात्मा गांधी मार्ग को मिली है। वर्षों से जर्जर इस प्रमुख मार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क से प्रतिदिन करीब 10 हजार वाहन गुजरते हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। शहरवासी लंबे समय से मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

चार अप्रैल को अनाज मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री की रैली में यह मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की घोषणा की थी। अब इस परियोजना के लिए करीब 1.50 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं और जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं, पानीपत रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी बड़ी राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से सड़क के मध्य डिवाइडर निर्माण और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। इस योजना को भी स्वीकृति मिल गई है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से डिवाइडर और प्रकाश व्यवस्था का कार्य कराया जाएगा। इससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और रात्रि के समय आवागमन सुगम होगा।
बाक्स
बंसती माता क्षेत्र में नाला निर्माण की योजना तैयार
शहर के बंसती माता क्षेत्र से रामसर पार्क तक गंदे पानी की निकासी लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। जलभराव और गंदगी की शिकायतों को देखते हुए नगरपालिका ने यहां नाला निर्माण की योजना तैयार की थी। अब इस परियोजना को भी मंजूरी मिल गई है। करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नाला क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करेगा और लोगों को राहत देगा।
नहर की दोनों पटरियों को जींद-पानीपत मार्ग तक पक्का किया गया
नगरपालिका की ओर से पिछले कुछ वर्षों में भी शहर में कई विकास कार्य कराए गए हैं। नहर की दोनों पटरियों को जींद-पानीपत मार्ग तक पक्का किया गया है। हालना पुल से रामपुरा तक पटरी निर्माण, वाल्मीकि बस्ती से पानीपत रोड तक बाईपास का निर्माण, नागक्षेत्र पार्कों का सुंदरीकरण, आधुनिक उपकरणों की स्थापना, महात्मा गांधी मार्ग से नहर पटरी तक गली निर्माण और सरला कॉलेज मार्ग का निर्माण कराया जा चुका है। इसके अलावा शहर की आठ से दस कॉलोनियों को वैध कराने की प्रक्रिया भी पूरी की गई है।

बाक्स
शहर में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये के टेंडरों को मंजूरी मिल चुकी है। सभी कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सफीदों के विकास की गति और तेज होगी। -नीता संजय अदलखा, नगरपालिका चेयरपर्सन

05जेएनडी17:अनीता संजय अदलखा नगरपालिका चेयरपर्सन।

05जेएनडी17:अनीता संजय अदलखा नगरपालिका चेयरपर्सन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article