{"_id":"67f824f86feb2c5f9d08334e","slug":"development-work-will-be-done-in-the-city-with-rs-116-crore-nagar-parishad-has-invited-tenders-jind-news-c-199-1-sroh1009-132900-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहर में 1.16 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, नगर परिषद ने लगाए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहर में 1.16 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, नगर परिषद ने लगाए टेंडर
Fri, 11 Apr 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी06: ज्योतिबा फूले पार्क में सबमर्सिबल का शुभारंभ करते हुए चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी। च
जींद। नगर परिषद शहर में बेहतर सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है। इसके चलते अब नप ने शहर के सुधार के लिए लगभग एक करोड़ 16 लाख रुपये की राशि के टेंडर लगाए हैं। इसमें सबसे बेहतर शहर के सुंदरीकरण के लिए 39 लाख रुपये से पटियाला चौक से हांसी ब्रांच नहर व जेडी 7 पर खर्च होंगे।
नगर परिषद पिछले लंबे समय से शहर की गलियों से लेकर बड़े कार्यों के लिए योजनाएं बनाकर काम कर रही है। इससे पहले शहर की सड़कों पर धूल मिट्टी उड़ने से बचाने के लिए दोनों तरफ किनारों को पक्का किया गया था। अब इनके सुंदरीकरण के लिए टेंडर लगाया है, ताकि शहर के इन मुख्य मार्गों पर हरियाली दिखाई दे और बड़े शहरों की तर्ज पर जींद का विकास दिखाई दे। इसके लिए 39 लाख रुपये से इन सड़कों के किनारों पर गमले रखवाकर फूल पौधे लगाए जाएंगे और इनकी सजावट की जाएगी। इसके अतिरिक्त वार्ड 29 में ट्रक यूनियन की गली का निर्माण किया जाएगा। इस पर 4.62 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड 9 में भगवान दास से जगबीर राठी के मकान तक दो लाख 60 हजार रुपये खर्च होंगे। दयालबाग कॉलोनी में पारस छाबड़ा के मकान से करण के मकान तक 5.5 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त वार्ड 9 में दुर्गा कॉलोनी में सर्वजातीय धर्मशाला में स्टोर निर्माण पर 24.5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। समाज के लोगों की यह लंबे समय की मांग पूरी होगी। उचाना में पेयजल किल्लत से छुटकारा दिलवाने के लिए ट्यूबवेल लगवाने के लिए टेंडर जारी किया है। लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 40.5 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह ट्यूबवेल ग्रीन मार्केट उचाना में लगाया जाएगा। यहां पर पेयजल की किल्लत को लेकर शहरवासियों को लंबे समय से परेशानी बनी हुई थी। ट्यूबवेल के माध्यम से आमजन को बेहतर स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा।
पार्क को सैनी महापंचायत ट्रस्ट ने लिया है गोद
नगर परिषद ने जनहित के चलते महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में सबमर्सिबल पंप वीरवार का उद्घाटन चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने किया। चेयरपर्सन ने छोटी बच्ची खुशी सैनी हैबतपुर के हाथों से पूजा अर्चना करवाकर सबमर्सिबल पंप की खुदाई शुरू करवाई। कार्यक्रम का आयोजन सैनी महापंचायत ट्रस्ट की ओर से किया गया। इस पार्क को सैनी महापंचायत ट्रस्ट ने गोद लिया है। इसकी पार्क की देख-रेख और रखरखाव की जिम्मेदारी इस संस्था की है। डॉ. अनुराधा सैनी ने बताया कहा कि गर्मी के दिनों में सबमर्सिबल पंप का पानी पार्क की हरियाली को कायम रखने में सहायक होगा। इसके साथ ही पानी की समस्या दूर हो जाएगी और पीने के पानी की भी सुविधा मिलेगी। महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में अभी कुछ दिनों पहले ही ओपन जिम लगवाई गई है। इससे सीनियर सिटीजन महिलाओं और बच्चों को सुबह शाम अभ्यास करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
शहर के विकास को गति देने व सुंदरीकरण के लिए नप लगातार प्रयासरत है। लगातार विकास कार्यों के टेंडर लगवाए जा रहे हैं। शहर में कोई भी गली कच्ची नहीं रहने दी जाएगी। इसके अलावा पार्क व सड़क के किनारे सुंदरीकरण का काम भी जारी किया जा रहा है।
-- अनुराधा सैनी चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।