फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   development

73 करोड़ में बनेंगे दिल्ली-भठिंडा रेलवे लाइन पर दो आरओबी

Sat, 09 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sat, 09 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
development

दिल्ली-भठिंडा रेलवे लाइन पर रोहतक-भिवानी बाईपास व पुराने हांसी रोड पर 73 करोड़ रुपये की राशि से दो मार्गीय आरओबी का निर्माण किया जाएगा। आरओबी के निर्माण के लिए एनएचए (नेशनल हाईवे अथॉरिटी) ने सरकार व रेलवे को निर्माण कार्य में खर्च होने वाली राशि के लिए एस्टिमेट तैयार कर भेजा है।

विज्ञापन


रोहतक-भिवानी बाईपास रेलवे लाइन (109ए) पर आरओबी के निर्माण के लिए 30.83 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। वहीं, पुराना हांसी रोड रेलवे लाइन (111ए) पर आरओबी के निर्माण पर 42.14 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। सरकार व रेलवे की तरफ से मंजूरी मिलते दोनों ही फाटकों पर जल्द ही आरओबी के निर्माण के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


पुराना हांसी रोड वाहनों का काफी आवागमन रहता है और भारी वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। इस वजह से पुरानी हांसी रोड पर दिल्ली भठिंडा रेलवे लाइन पर जाम की काफी समस्या रहती है। शहर को दो और आरओबी की सौगात मिलने से काफी हद तक जाम से मुक्ति मिलेगी। आरओबी के निर्माण के लिए एमओयू (अनुबंधित शर्तें) पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कास्टा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को आरओबी के निर्माण के लिए डिजाइन, ड्राइंग और एस्टिमेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी द्वारा जनरल एग्रीमेंट ड्राइंग (जीएडी) तैयार करके मंजूरी के लिए सरकार व रेलवे को भेजी जा चुकी है। जींद में दो आरओबी बनाने का एजेंडा सरकार की वित्त वर्ष 2016 की योजना में शामिल हैं।

फिजिबिलिटी टेस्ट की प्रक्रिया पूरी
आरओबी निर्माण के लिए फिजिबिलिटी टेस्ट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पिछले दिनों रेलवे डीएन एके गोयल दोनों रेलवे फाटकों पर फिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आए थे। रेलवे द्वारा फिजिबिलिटी जांच पूरी होने के बाद ओवरब्रिज बनाने की प्रक्रिया पर तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार व रेलवे की तरफ से मंजूरी मिलते ही इसी वर्ष ओआरबी के निर्माण के लिए सभी औपचारिकता पूरी कर टेंडर अलॉट किए जाएंगे। वर्ष 2016 के अंत तक दोनों ही रेलवे फाटकों पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

पुल बनने से जाम से मिलेगी राहत

पुराने हांसी रोड पर वाहनों का ज्यादा आवागमन रहता है। अगर यहां रेलवे लाइन पर पुल बनता है, तो निश्चित ही जाम से राहत मिलेगी। हांसी रोड पर पुल के निर्माण पर काफी समय लगा था, जिससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तय समय में ही पुल का निर्माण कार्य होना चाहिए।
लीलूराम, स्थानीय निवासी।

तीन दिशाओं से रेलवे लाइन से घिरा है शहर
शहर तीन दिशाओं से रेलवे लाइन से घिरा हुआ है। ऐसे में जाम की समस्या रहती है। भिवानी रोड व पुराने हांसी रोड रेलवे लाइन पर पुल बनने से काफी हद तक जाम से निजात मिलेगी। अब जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर भी जल्द ही ट्र्रेन चलने वाली है, ऐसे में फव्वारा चौक पर जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर भी समय रहते पुल बनाए जाने की जरूरत है।

प्रवेश स्थानीय निवासी।

एनएचए के स्थानीय विभाग ने दोनों फाटकों पर आरओबी बनाने के लिए एस्टिमेट भेज दिया है। इसमें भिवानी रोड पर रेलवे फाटक पर बनने वाले आरओबी का एस्टिमेट 30.83 करोड़ व पुराना हांसी रोड फाटक पर बनने वाले आरओबी पर एस्टिमेट करीब 42 करोड़ रुपये है। आरओबी बनने से शहरवासियों को काफी फायदा होगा।
विनय सिंह, डीसी, जींद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed