फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Despite the ban, private schools are being opened in Julana

Jind News: जुलाना में रोक के बावजूद खोले जा रहे निजी स्कूल

Tue, 19 Nov 2024 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban, private schools are being opened in Julana
19जेएनडी26: जुलाना में सरकार के आदेशों की अवहेलना कर स्कूल में बुलाए गए प्राइमरी के विद्यार्थी।
जुलाना(जींद)। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद भी निजी स्कूल संचालक सरकार के आदेशों की उल्लघंना कर छोटे बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रदूषण के कारण बच्चों के बीमार होने का डर बना हुआ है, लेकिन शिक्षा विभाग खुले स्कूलों के सामने मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन


जिले में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य न बिगड़े, इसको लेकर पूरे प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां की गई हैं। सोमवार को जुलाना में एक निजी स्कूल ने इन आदेशों की परवाह किए बिना ही स्कूल खोला। इसमें पहले से पांचवी कक्षा के तक के विद्यार्थी भी बुलाए गए। प्रदूषण के कारण अगर कोई विद्यार्थी बीमार हुआ तो इसका खामियाजा कौन भुगतेगा। इसकी स्कूल प्रशासन को कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन


बाॅक्स

शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों के पांचवीं तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी। अगर कोई स्कूल संचालक स्कूल में पहली से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों को नियमों की अवहेलना कर बुला रहा है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जो स्कूल खुले मिले हैं, उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रदीप दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी, जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed