फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy Government is farmer, labourer and poor friendly: Tekram Kandela

नायब सरकार किसान, मजदूर और गरीब हितैषी : टेकराम कंडेला

Wed, 26 Aug 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Deputy Government is farmer, labourer and poor friendly: Tekram Kandela
फोटो 25जेएनडी13-रायचंदवाला गांव में ग्रामीणों के साथ टेकराम कंडेला। स्रोत ग्रामीण - फोटो : 1
जींद। भाजपा के नेता टेकराम कंडेला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के हितों के लिए लगातार काम कर रही है। कंडेला मंगलवार को गांव रायचांदवाला में शक्ति केंद्र की बैठक में प्रभारी के तौर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ प्रदेश के विभिन्न वर्गों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस सहित विपक्षी दल घबराए हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल लोगों को गुमराह करने और झूठ बोलकर राजनीतिक स्वार्थ साधने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता उनकी वास्तविकता पहचान चुकी है। अब लोग विपक्ष के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। वंदे मातरम् के मुद्दे पर कंडेला ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण वर्ष 1947 में देश का विभाजन हुआ और अब भी कांग्रेस उसी तरह की राजनीति कर देश को बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की एकता, विकास और मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। इस दौरान अजमेर दालमवाला, सुरेंद्र सरपंच, भीरा दालमवाला, रामकिशन रेढू, महेंद्र सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed