{"_id":"65ca6b805644cb24600a1386","slug":"deputy-cm-spent-half-a-day-in-kakardod-reached-36-places-jind-news-c-199-1-jnd1001-112952-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डिप्टी सीएम ने काकड़ोद में बिताया आधा दिन, 36 जगह पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डिप्टी सीएम ने काकड़ोद में बिताया आधा दिन, 36 जगह पहुंचे
Tue, 13 Feb 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी33: लोगों की समस्याओं को सुनते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद
उचाना। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को हलके के गांव काकड़ोद में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आधा दिन बिताया। अलग-अलग 33 कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के यहां पहुंचे तो तीन जगहों पर शोक प्रकट करने गए। हर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को नाम लेकर बुलाने के साथ-साथ बुजुर्गों को अपने पास, गाड़ी में बैठाया। युवा डिप्टी सीएम से सेल्फी लेते नजर आए। प्रशासनिक अधिकारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे। लोगों की समस्याओं को सुनकर तुरंत प्रभाव से उनका समाधान करने के निर्देश देने के साथ उच्चाधिकारियों को फोन करके समस्याओं के समाधान के निर्देश देते नजर आए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कमर कस लें। उचाना मेरी कर्मभूमि है। यहां के लोगों ने हर दौर में साथ दिया है। आज उचाना विकास के मामले में दूसरे हलकों से आगे निकल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश पूरे देश में पहला ऐसा राज्य है, जहां 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाता है। अब लोगों को फर्द के लिए पटवारी के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। पोर्टल से एक क्लिक पर फर्द निकल जाती है। कई योजनाओं को पोर्टल से जोड़ा गया है। एक लाख 80 हजार से कम इनकम होने पर पीला राशन कार्ड बन जाता है।
दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव में हुए कामों के बारे में आम जन को बताएं कि गठबंधन सरकार ने क्या-क्या काम किए हैं। जो-जो वादे विस चुनाव में किए थे उनको पूरा किया है। उचाना हलके में जो-जो काम हुए है उनके बारे में कार्यकर्ता जन-जन को बताने का काम करें। उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ से अधिक के काम सवा चार सालों में हुए हैं। जितनी सड़कों का निर्माण इन सवा चार साल में हलके में हुए हैं उतना आज तक कभी नहीं हुआ। विकास को लेकर किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। निरंतर संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ योद्धा, बूथ सखी कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इस अवसर पर अनिल शर्मा, मनोज शर्मा, दिलबाग श्योकंद, कर्ण सिंह दरोली, लक्ष्मण वाल्मीकि, ओमदत्त डाहोला, गंगादत्त पांचाल, सतीशो देवी, शकुंलता ढिलौड मौजूद रहे।