{"_id":"65be6f78cd812a6c3e016c75","slug":"deputy-cm-distributed-checks-worth-rs-83-lakh-to-eight-cow-shelters-jind-news-c-199-1-sroh1006-112502-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डिप्टी सीएम ने आठ गोशालाओं को बांटे 83 लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डिप्टी सीएम ने आठ गोशालाओं को बांटे 83 लाख के चेक
Sat, 03 Feb 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
03जेएनडी07-विभिन्न कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद
उचाना। जय बाबा मंशानाथ गोशाला में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हलके की 8 गोशालाओं को 83 लाख 63 हजार 250 रुपये के चेक बांटे।
बाबा दलीप गिरी गोशाला बड़ौदा को 1163250, बाबा फुल्लू साध नंदीशाला उचाना खुर्द को 2613750, बाबा दूधाधारी हरि गिरी गोशाला उचाना को 129750, अलेवा गोशाला को 520500, श्री गोशाला बाबा फुल्लू साध उचाना खुर्द को 1992750, नंदीशाला सेवा समिति उचाना मंडी को 250500, जय बाबा मंशानाथ गोशाला छातर को 773500, श्री कृष्णा गोशाला नगूरां को 919500 रुपये के चेक दिए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास किए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गो सेवा आयोग को गोशालाओं के लिए 400 करोड़ रुपये दिए गए हैं। गाय की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। गोशालाओं को आधुनिक बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। दानी सज्जनों को चाहिए कि गोशालाओं में जितनी हो सके मदद करें। गोशाला कमेटी को भी चाहिए कि वह अपने स्तर पर गोशाला के उत्पाद बनाएं ताकि इनकम हो सके। इस अवसर पर दिनेश चेयरमैन, जिला प्रधान कृष्ण राठी, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, पप्पू नगूरां, महीपाल बधाना, कृष्ण प्रधान, जगरूप छात्तर, अनुराग खटकड़, कपिल खरकभूरा, अश्वनी सुदकैन, जयपाल मलिक, भलेराम श्योकंद, गंगादत्त पांचाल, सुरेश नंबरदार, सूरजमल पहलवान, सुरेंद्र, महेंद्र खेड़ा, धोला, महेंद्र खापड़, रामनिवास करसिंधु, मुकेश, गोपी डूमरखा, राजेंद्र पांचाल मौजूद रहे।
बॉक्स
छातर सरपंच ने छोड़ा बीरेंद्र सिंह का साथ
छातर गांव के सरपंच ओमप्रकाश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का साथ छोड़कर जेजेपी का दामन थाम लिया। डिप्टी सीएम ने उनको पार्टी का पटका पहनाया। डिप्टी सीएम ने कहा कि गोशाला में सोलर ऊर्जा लाइट पर 25 लाख, खेतों के रास्तों को पक्का करने पर 100 लाख, अंबेडकर भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये खर्च होंगे। उचाना-सुरबरा हेड सड़क को एक करोड़ रुपये से बनाया जा चुका है। गोशाला में कैटल शेड रास्ता, तालाब सहित अन्य पर 120 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। कुछ काम बाकी है। युवाओं को रोजगार देने के लिए होंडा ट्रेनिंग सेंटर आईटीआई में चल रहा है। एमडीएच कंपनी के माध्यम से गोशाला में 33 लाख 50 हजार रुपये आ चुके हैं। पीडब्ल्यूडी रोड दरोली-उचाना खुर्द से ओमी के खेत तक, धर्मा के खेत से कृष्ण बच्ची के खेत तक, सोलर प्लांट का उद्घाटन डिप्टी सीएम ने किया।
विज्ञापन
बॉक्स
सड़कों का किया शिलान्यास
डिप्टी सीएम ने छातर-मांडी रोड से ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन संजय के खेत तक, थुआ-छातर रोड से ईश्वर पुत्र कलीराम के खेत तक, लोधर-छातर रोड से सुशील पुत्र मेवा सिंह के खेत तक पक्के रास्तों का उद्घाटन एवं जय बाबा मंशानाथ गोशाला जनसभा स्थल को पक्का कराने के लिए शिलान्यास किया। छातर के बधाना रोड तालाब के सुंदरीकरण 71 लाख रुपये खर्च होंगे। 160 लाख रुपये खर्च करके कम्युनिटी सेंटर का निर्माण, छातर गांव में बनने वाले सरकारी कॉलेज की बिल्डिंग सहित अन्य कामों पर 424 लाख खर्च के लिए मंजूरी, गांव में एसटीपी सीवरेज पर 36 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसके टेंडर को मंजूरी मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। गांव में विभिन्न कार्यों पर 100 लाख रुपये वैगी से खर्च हुए। गोशाला में कैटल शेड पर 100 लाख रुपये खर्च होंगे, जिनका कुछ कार्य बाकी है। 200 लाख से खेतों को जाने वाले कच्चे रास्तों को पक्का करवाया गया। एमडीएच कंपनी के माध्यम से गोशाला को 16.50 लाख रुपए मिले। डिप्टी सीएम ने गोशाला के लिए 21 लाख रुपये मंजूर किए जा चुके हैं।