{"_id":"648a0b6045a96cae76008e47","slug":"deputy-civil-surgeon-raging-on-dirt-in-chc-kandela-jind-news-c-199-1-sroh1009-1255-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीएचसी कंडेला में गंदगी पर भड़के डिप्टी सिविल सर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीएचसी कंडेला में गंदगी पर भड़के डिप्टी सिविल सर्जन
Thu, 15 Jun 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अलेवा। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पंचाल ने बुधवार की सुबह सीएचसी कंडेला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी देख उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाई। औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों तथा आउटसोर्सिंग कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी सिविल सर्जन ने सीएचसी में मिली खामियों को लेकर कर्मियों को फटकार लगाई। रिकार्ड रूम और सीएचसी परिसर में सफाई व्यवस्था को देखा। सीएचसी में बने कमरों में कर्मचारियों ने बर्तनों बेतरतीब रखा था। फायर सेफ्टी के लिए रखे सिलिंडर भी धूल फांक रहे थे। आउटसोर्स कर्मियों के ड्रेस कोड में नहीं होने तथा साफ-सफाई से चिंतित डिप्टी सिविल सर्जन ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि जब आप अपना घर ही नहीं संभाल सकते तो फिर दूसरों का क्या भला कर सकते हो। उन्होंने कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा सीएचसी में गंदगी मिली तो कार्रवाई के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। डिप्टी सिविल सर्जन ने मरीजों व साथ आए परिजनों से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन लोगों को इनकी पूरी जानकारी नही मिल रही है। जिसके चलते लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा हैं। लोगों को चाहिए कि स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में सीएचसी में पहुंचकर पूरी जानकारी हासिल करें और इसका फायदा उठाएं। इस मौके पर एसएमओ डॉ. अन्नू, डॉ. रोहित के अलावा नर्सिंग आफिसर सुनीता अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकतर कर्मचारी मौजूद रहे।
बाक्स
दौरे के कुछ घंटों बाद ही मरीजों को मिली व्हील चेयर
जैसे ही डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पंचाल सीएचसी कंडेला का दौरा कर नागरिक अस्पताल जींद तक पहुंचे ही थे कि काफी समय से व्हील चेयर के लिए जद्दोजहद कर रहे मरीजों की सुविधा के लिए व्हील चेयर मिलने की सूचना पहुंच गई। सीएचसी में इलाज कराने पहुंचे राकेश, संदीप, हवा सिंह, कमलेश, पिंकी, सुदेश आदि ने बताया कि काफी समय से सीएचसी मेंं व्हील चेयर के बिना लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन बुधवार को जैसे ही डिप्टी सिविल सर्जन ने सीएचसी कंडेला का दौरा किया तो लोगोंं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्हील चेयरों का प्रबंध कर दिया।