{"_id":"644e90272ba5c88a640058e3","slug":"deputy-chief-minister-reprimanded-the-dm-of-hafed-for-not-lifting-wheat-in-jind-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: उपमुख्यमंत्री ने हैफेड के डीएम को लगाई फटकार, बोले- दो दिन में गेहूं उठान नहीं हुआ तो करूंगा चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: उपमुख्यमंत्री ने हैफेड के डीएम को लगाई फटकार, बोले- दो दिन में गेहूं उठान नहीं हुआ तो करूंगा चार्जशीट
Sun, 30 Apr 2023 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 30 Apr 2023 09:28 PM IST
सार
हैफेड की ओर से गेहूं का 20 दिन पुराना स्टॉक नहीं उठाने पर आढ़तियों ने शिकायत दी थी। उपमुख्यमंत्री बोले कि दो दिन में उठान नहीं हुआ तो चार्जशीट करूंगा। तय समय में गेहूं का उठान नहीं करवाया तो सैलरी से फसल का ब्याज देना होगा।
विज्ञापन
मंडी में उठान नहीं होने की शिकायत पर डीएम हैफेड को फटकार लगाते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के जींद की अनाजमंडी में हैफेड की ओर से गेहूं का निर्धारित समय में उठान नहीं करवाने पर उपमुख्यमंत्री ने हैफेड के डीएम को फटकार लगाई है। उन्होंने हैफेड के डीएम को निर्देश दिए कि साधन मुहैया करवाकर उठान कार्य का दो दिन में निपटान करवाया जाए।
विज्ञापन
अगर निर्धारित समय में इस कार्य का निपटान नहीं होता तो उनको चार्जशीट कर उनके वेतन से किसानों की फसल का ब्याज दिलवाया जाएगा। यह बात उपमुख्यमंत्री ने राधा कृष्ण धर्मशाला में आयोजित स्वागत समारोह में कही है।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम न्यू फूड ग्रेन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। उपमुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं बारे जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के सीधा खाते में उनकी फसल बिक्री की रकम अदायगी निर्धारित समय पर कर रही है।
विज्ञापन
अदायगी प्रक्रिया में कुछ किसानों को संयुक्त बैंक खाता तथा विभिन्न बैंकिंग संस्थाओं में आईएफएससी कोड के मिलान की वजह से रकम अदायगी में देरी हुई है। उपमुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा रखी अपनी मांगों पर भी जल्दी संज्ञान लेने और नियमानुसार उन्हें पूरी करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांग पर धर्मशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी, अमरजीत ढांडा, जिला परिषद के चेयरपर्सन के प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, ईश्वर उझानियां, अनाज मंडी प्रधान सत्यनारायण जैन, वेदप्रकाश गोयल, बबलू, कृष्ण गर्ग, जयभगवान ढांडा, सरपंच अनिल कुंडू मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने मंडी में उठान प्रक्रिया का मुआयना किया और सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिये कि वह गेहूं की उठान प्रक्रिया में तेजी लाएं।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला देवीलाल चौक पर पहुंचने पर व्यापारियों ने प्रधान महाबीर कंप्यूटर के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री से देवीलाल चौक के पास से शहर में जाने के लिए अंडर पास की मांग की। इस पर डिप्टी सीएम से मौके का निरीक्षण कर रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाने की मांग को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम जींद को अंडरपास की ड्राइंग तैयार करने के लिए निर्देश दिए।