फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Departments are blaming each other for complaints, leaving ward residents upset.

Jind News: शिकायत पर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे विभाग, वार्डवासी परेशान

Mon, 06 Jul 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Departments are blaming each other for complaints, leaving ward residents upset.
5 जुलाना 01: वार्ड 10 में गली में फैला गंदा पानी। संवाद
जुलाना। कस्बे के वार्ड-10 में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। शिकायत करने पर नगरपालिका और जनस्वास्थ्य विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

वार्डवासियों का आरोप है कि नगरपालिका की ओर से गली का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई।उन्होंने कहा कि बीच में लेवल छोड़ दिए जाने के कारण बरसाती और गंदा पानी आगे नहीं निकल पाता जिससे गलियों और आसपास के खाली प्लॉटों में पानी जमा रहता है। इससे लोगों को बदबू, गंदगी और मच्छरों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड के लोग जब शिकायत लेकर नगरपालिका जाते हैं तो उन्हें जवाब मिलता है कि यह समस्या जनस्वास्थ्य विभाग की सीवरेज व्यवस्था के कारण हो रही है। वहीं, जब लोग जनस्वास्थ्य विभाग में जाते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि गंदे पानी की निकासी का काम नगरपालिका का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। समाधान नहीं होने से लोगों में प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
वार्डवासियों का आरोप है कि निकासी व्यवस्था की अनदेखी के कारण क्षेत्र के लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिस रास्ते पर पानी भरा रहता है उसी मार्ग से लोगों को मुख्य बाजार तक आना-जाना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कत होती है।

लोग बोले-हर बार आश्वासन मिला लोकिन समाधान नहीं हुआ
बाक्स
नगरपालिका ने गली तो बना दी लेकिन निकासी की व्यवस्था नहीं की। बीच में लेवल छोड़ देने से पानी आगे नहीं निकलता और पूरी गली में गंदा पानी जमा रहता है। - मुकेश
बाक्स
हम कई बार नगरपालिका अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिलता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। - रामनिवास नागर
बाक्स
इसी रास्ते से बच्चों को स्कूल और लोगों को बाजार जाना पड़ता है। पानी भरा रहने से फिसलकर हादसा होने का डर बना रहता है लेकिन कोई अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहा। - अमित डाबला, वार्ड निवासी
बाक्स
नगरपालिका की ओर से जल्द ही खाली प्लॉट की सफाई करवा दी जाएगी। निकासी व्यवस्था के लिए सीवरेज में कनैक्शन दिए गए है। सीवरेज जाम होने के कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। - सौरभ जैन, सचिव, नपा जुलाना

फोटो कैप्शन:
5 जुलाना 01: वार्ड 10 में गली में फैला गंदा पानी। संवाद
5 जुलाना 02: मुकेश।
5 जुलाना 03: रामनिवास नागर।
5 जुलाना 04: अमित।

5 जुलाना 01: वार्ड 10 में गली में फैला गंदा पानी। संवाद

5 जुलाना 01: वार्ड 10 में गली में फैला गंदा पानी। संवाद

5 जुलाना 01: वार्ड 10 में गली में फैला गंदा पानी। संवाद

5 जुलाना 01: वार्ड 10 में गली में फैला गंदा पानी। संवाद

5 जुलाना 01: वार्ड 10 में गली में फैला गंदा पानी। संवाद

5 जुलाना 01: वार्ड 10 में गली में फैला गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed