फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Department alert about new variant Omicron of Corona

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर विभाग सतर्क

Mon, 13 Dec 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Department alert about new variant Omicron of Corona
जींद के नागरिक अस्पताल। - फोटो : Jind
जींद। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। हालांकि अभी तक जिले में एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वालों पर नजर बनाए हुए है। अब तक जिले में 45 लोग विदेश से आए हैं और सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

कोराना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया के अनुसार विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि एयरपोर्ट पर ऐसे लोगों की जांच होती है, फिर भी जींद में आने पर उनकी जांच की जा रही है। अब तक 45 लोग विदेश से आए हैं, जिनमें से सभी की जांच हो चुकी है। किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि यह लोग जांच करवाकर नए वैरिएंट को रोकने में मदद करें। इसके अलावा अस्पताल में कोविड वार्ड पहले की तरह ही चल रहा है। यदि जरूरत पड़ती है यहां मरीजों को रखा जा सकता है।
विज्ञापन

536 मरीजों की हो चुकी है मौत
दो साल में कारोना से जिले में 536 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब जांच के लिए सैंपल बढ़ाए गए हैं। सोमवार को 1513 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई। जिले में कुल 390271 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 21210 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं 20674 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में एक कोरोना संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed