फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dental surgeon went on two hour pain down strike regarding demands

Jind News: मांगों को लेकर डेंटल सर्जन ने की दो घंटे पेन डाउन हड़ताल

Thu, 15 Aug 2024 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dental surgeon went on two hour pain down strike regarding demands
हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के आह्वान पर हरियाणा प्रदेश के सभी दंत सर्जन पिछले 16 वर्षों में पहली बार दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर रहे। एसोसिएशन अध्यक्ष डाॅ. रमेश पांचाल ने कहा कि पिछले 16 वर्षों से दंतक सर्जनों के साथ भेदभाव को लेकर मजबूरीवश पूरे प्रदेश में सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल (काम छोड़ हड़ताल) की। इन दो घंटे में कोई भी काम नहीं हुआ तथा आमजन को परेशानी का सामना करना पडा। इसके बाद मौजूद सभी मरीजों की जांच व इलाज करके भेजा गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को सभी डेंटल सर्जन खाली पेट रह कर मरीजों का इलाज करेंगे। 17 अगस्त को सभी डेंटल सर्जन अपनी ड्यूटी के उपरांत सायं छह बजे कुरुक्षेत्र में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री आवास तक कैंडल मार्च निकालेंगे। 19 से 21 अगस्त तक सभी विधायकों, सांसदों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। 22 अगस्त को सभी डेंटल सर्जन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 23 अगस्त को केवल डेंटल ओपीडी में कार्य करेंगे। सीएमओ कार्यालय से संबंधित कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। 24 अगस्त को दंतक सर्जन सीएमओ कार्यालय के सामने भूख हड़ताल करेंगे। एसोसिएशन की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 25 अगस्त को बैठक बुलाकर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। जींद से पेन डाउन हड़ताल में डाॅ. कपिल शर्मा, डाॅ. पूनम लोहान, डाॅ. विशाल पोरस, डाॅ. सुरजीत मल्होत्रा, डाॅ. रवि राणा, डाॅ. कविता वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed