फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dense fog slows vehicles, visibility down to 10 metres

Jind News: घने कोहरे से रेंगते रहे वाहन, दृश्यता<bha>@</bha> 10 मीटर

Mon, 29 Dec 2025 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dense fog slows vehicles, visibility down to 10 metres
32 सुबह करीब साढ़े नौ बजे घने कोहरे के बीच सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
रोहतक। शहर में ठंड बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घने कोहरे की वजह से वाहन रेंगते रहे। जिले में दृश्यता 10 मीटर रही। शनिवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को भी धुंध रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह एक्यूआई 237 और शाम को 244 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में आता है। कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा। ट्रेनें भी कई घंटे देरी से संचालित हुईं। पंजाब मेल 1:04 घंटे, अवध-आसान 59 मिनट, जींद-नई दिल्ली पैसेंजर 53 मिनट, पातालकोट एक्सप्रेस 1:33 घंटे व गोरखधाम एक्सप्रेस छह घंटे से अधिक लेट रही।
विज्ञापन

इंसेट
दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेन
पातालकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1:46 मिनट, दिल्ली-भिवानी 47 मिनट, गोरखधाम एक्सप्रेस 8:23 मिनट, कालिंदी 7:28 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस 5:23 मिनट, दिल्ली-जींद पेसेंजर 27 मिनट, नई दिल्ली-जींद मेमू 2:10 मिनट, दिल्ली-जींद इंटरसिटी 2:04 मिनट, दिल्ली-श्रीनगर एक्सप्रेस 27 मिनट, किसान-एक्सप्रेस 1:42 मिनट, अवध-असम दो घंटे से अधिक लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आने वाले कुछ दिनों तक हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। रोहतक में वायु गुणवत्ता सूचकांक के खराब श्रेणी में रहने की आशंका है। प्रशासन वह वायु गुणवत्ता आयोग (सीएक्यूएम) के दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू कर प्रदूषण नियंत्रण उपाय सुनिश्चित करे। -डॉ.अरुण कुमार यादव, क्लीन एयर प्रोग्राम मैनेजर, एनवायरो कैटलिस्ट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed