{"_id":"69405f342c3973032002bf8e","slug":"dense-fog-slowed-down-trains-the-farakka-express-arrived-in-jind-eight-hours-late-jind-news-c-199-1-sroh1006-145437-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से जींद पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से जींद पहुंची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। पिछले दो दिन से पड़ रही धुंध ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार को धुंध के कारण सुपरफास्ट समेत करीब 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। सबसे ज्यादा असर फरक्का एक्सप्रेस पर पड़ा जो आठ घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन जींद पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को घंटों तक रेलवे स्टशन पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
सोमवार सुबह के समय धुंध इतनी घनी थी कि दृश्यता बेहद कम हो गई। कई स्थानों पर विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही जिसके चलते रेलवे को सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ी। वहीं, सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। सुपरफास्ट ट्रेनों के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की समय-सारिणी भी बिगड़ गई।
सोमवार को फरक्का एक्सप्रेस के अलावा अवध-असम एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर इंटरसिटी सुपरफास्ट, छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, गांधीनगर कैपिटल, फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों देरी से जींद स्टेशन पहुंची। कुछ ट्रेनें दो से चार घंटे तक लेट रहीं जबकि कुछ को रास्ते में ही रोककर धीमी गति से चलाया गया। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण आगे के रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों का शेड्यूल भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
यात्री अनिल कुमार, मुरली, सुनील, प्रवीण, सोम्या ने बताया कि उन्हें ठंड और धुंध के बीच लंबे समय तक प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। वह दफ्तर भी लेट हो गए। वह रोजाना ट्रेन के माध्यम से ही रोहतक दफ्तर जाते हैं लेकिन छिंदवाड़ा एक्सप्रेस के देरी से आने के कारण उन्हें कार्यालय पहुंचने में देरी हो गई।
ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
15733 फरक्का एक्सप्रेस-आठ घंटे
12482 इंटरसिट सुपरफास्ट-एक घंटा
15910 अवध-असम एक्सप्रेस-एक घंटा दो मिनटे
54036 जाखल-दिल्ली पैसेंजर-44 मिनट
20424 छिंदवाड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस-52 मिनट
54044 हिसार-जींद पैसेंजर-एक घंटा 49 मिनट
19411 गांधीनगर कैपिटल-एक घंटा 14 मिनट
20423 छिंदवाड़ा एक्सप्रेस-चार घंटे तीन मिनट
22485 फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस-एक घंटा 22 मिनट
20409 दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट-एक घंटा 21 मिनट
अगले दो दिन तक अधिक धुंध छाने की संभावना
सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिन तक अधिक धुंध छाने की संभावना है। मौसम में बदलाव होगा और हल्के बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। वीरवार को भी हल्के बादल छाएंगे। इस कारण अगले तीन अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा।
धुंध का असर कई ट्रेनों पर पड़ा है। इसके कारण अवध-असम एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर इंटरसिटी सुपरफास्ट, छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, गांधीनगर कैपिटल, फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस काफी देरी से जींद जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद