{"_id":"634eea6318489602696bfd1a","slug":"dengue-stings-troubled-14-cases-came-in-two-days-jind-news-rtk661261169","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक कर रहा परेशान, दो दिन में आए 14 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक कर रहा परेशान, दो दिन में आए 14 मामले
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के साथ ही डेंगू का डंक भी लोगों को अब परेशान करने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अक्टूबर माह डेंगू के अनुकूल होता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को दो दिन में ही 14 नए डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। इनमें से दो रिपोर्ट सोनीपत से मिली हैं। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष डेंगू पॉजिटिव की संख्या 88 पहुंच चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट में नरवाना का 19 वर्षीय युवक, पिल्लूखेड़ा मंडी का आठ वर्षीय किशोर, जींद के विजय नगर का 16 वर्षीय युवक, गांव अहिरका का 70 वर्षीय बुजुर्ग, हमीरगढ़ का 14 वर्षीय युवक, अर्बन एस्टेट का 23 वर्षीय युवक, रामराये की 60 वर्षीय महिला, न्यु ज्वाहर नगर का 54 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा सोनीपत से भी विभाग को दो रिपोर्ट मिली हैं, जिनमें डाहौला का 17 वर्षीय युवक, सिंघपुरा की 30 वर्षीय महिला शामिल है। 17 अक्तूबर को मिली रिपोर्ट में पिल्लूखेड़ा मंडी का 32 वर्षीय व्यक्ति, अहिरका का 19 वर्षीय युवक, बीबीपुर का 35 वर्षीय व्यक्ति तथा जींद के जवाहर नगर की 45 वर्षीय महिला शामिल है।
बुखार पीड़ितों के लिए जा रहे खून के सैंपल
डेंगू के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर आम जनता को डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया बुखार के लक्षण, कारण व बचाव की जानकारी दी गई और घरों में रखे कूलर, पानी की टंकी व हौदी को जांचा गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बुखार से पीड़ित लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। बाकायदा घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया व कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करते हुए पोस्टर भी वितरित किए जा रहे हैं। राममेहर वर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से सितंबर व अक्तूबर डेंगू के लिए पीक सीजन माना जाता है। डेंगू का मच्छर साफ पानी पर पनपता है। यह मौसम मच्छरों के पनपने लिए पूरी तरह से अनुकूल है। अब एक बार फिर से डेंगू ने दस्तक दी है तो स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। डेंगू टेस्ट के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास एलिसा रीडर एंड वॉशर नामक मशीन उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति अस्पताल में अपनी रिपोर्ट करवा सकता है।