{"_id":"61c4bd6e810443293c48e816","slug":"dengue-outbreak-is-not-ending-in-the-district-jind-news-rtk6336359197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खत्म नहीं हो रहा डेंगू का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खत्म नहीं हो रहा डेंगू का प्रकोप
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जांच में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। सात दिसंबर को डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी का जींद से झज्जर तबादला हो गया। इसके बाद किसी भी अन्य स्वास्थ्य अधिकारी को मलेरिया का चार्ज नहीं दिया गया। अब एसएमओ डॉ. संदीप लोहान को डेंगू का चार्ज दिया गया है। नौ से 21 दिसंबर तक जिले में 124 लोगों की जांच हुई। इनमें से 16 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जिले में इस वर्ष अब तक 628 डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। जब-जब नागरिक अस्पताल में जांच हुई है, तब तब डेंगू पॉजिटिव मामले आए हैं।
इस वर्ष अक्तूबर महीने में जिले में डेंगू ने दस्तक दी थी। लगातार डेंगू के मामले सामने आते रहे। ठंड होने के बावजूद अब तक भी डेंगू का डंक शांत नहीं हुआ है। सात दिसंबर से पहले तत्कालीन डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी प्रतिदिन डेंगू के मामले सार्वजनिक करते थे। सात दिसंबर को उनका तबादला हो गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी स्वास्थ्य अधिकारी को मलेरिया विभाग की जिम्मेदारी नहीं सौंपी तो डेंगू के मामले भी सार्वजनिक होने बंद हो गए। अब दो दिन पहले सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने एसएमओ डॉ. संदीप लोहान को मलेरिया की जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान अब तक 124 लोगों की जांच हुई और इनमें से 16 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। मलेरिया के डिप्टी सिविल सर्जन के तबादले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की जांच भी धीमी कर दी।
21 दिन में जिले में मलेरिया की स्थिति
जांच रिपोर्ट जारी कुल टेस्ट डेंगू पॉजिटिव मिले
नौ दिसंबर 21 5
11 दिसंबर 29 3
15 दिसंबर 37 3
21 दिसंबर 37 5
डेंगू की जांच लगातार जारी है। चिकित्सकों को जब यह लगता है कि मरीज की डेंगू जांच करवाई जानी चाहिए तो उनकी डेंगू जांच करवाई जा रही है। एसएमओ डॉ. संदीप लोहान को मलेरिया विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार बुखार पीड़ित लोगों के सैंपल ले रही हैं। इसके अलावा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
-डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन।