Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Dengue is caused by the bite of an infected Aedes mosquito: Sandeep Kundu
{"_id":"6a84a88fcd75b1b3b50e9084","slug":"dengue-is-caused-by-the-bite-of-an-infected-aedes-mosquito-sandeep-kundu-jind-news-c-199-1-sroh1006-158668-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होता है डेंगू : संदीप कुंडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होता है डेंगू : संदीप कुंडू
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी06-वार्ड-13 में बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत कर्मचारी
Link Copied
जींद। बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना की टीम ने वार्ड 12 और 13 में जागरूकता अभियान चलाया। स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपाय बताए। वार्ड 13 की पार्षद ज्योति नायक को स्वास्थ्य मंत्री की अपील भी सौंपी गई और अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। सुपरवाइजर सत्यवीर सिंह और संदीप कुंडू के नेतृत्व में टीम ने घरों में पानी की टंकियों, होदियों, फ्रिज के पीछे लगी वेस्ट ट्रे और छतों पर पड़े कबाड़ में मच्छरों के लार्वा की जांच की। सर्वे के दौरान बुखार से पीड़ित लोगों की रक्त पट्टिकाएं भी बनाई गईं। संदीप कुंडू ने बताया कि डेंगू संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होता है जो साफ पानी में पनपता है। डेंगू में तेज बुखार और मांसपेशियों में दर्द होता है। प्लेटलेट्स कम होने पर रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है, जिससे मरीज की जान को खतरा हो सकता है। इस अवसर पर दीपक और मोनू भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।