फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dengue cases increased during rainy season

Jind News: बारिश के मौसम में बढ़े डेंगू के मामले

Thu, 28 Aug 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Dengue cases increased during rainy season
27जेएनडी14: डेंगू व मलेरिया से बचाने के लिए ग्रामीण महिलाओं को जागरूकता पोस्टर वितरित करते हुए
जींद। बारिश का मौसम है और एक-एक कर डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग को चाबरी कालोनी में डेंगू का एक मामला मिला है। इसके चलते डेंगू के मामले बढ़ कर नौ हो गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया का भी एक मामला इस वर्ष मिला है। हालांकि चिकनगुनिया का मामला विभाग को अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

डेंगू का मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से चाबरी काॅलोनी समेत शहर की दर्जनों कालोनियों में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया के बचाव की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित लोगों की जांच के लिए रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जहां दूषित पानी से होने वाली डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव हेतू पानी साफ करने वाली क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस और जिंक की गोलियां भी वितरित की और पीने के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग को अबतक डेंगू के नौ और मलेरिया का एक मामला मिला है। जहां पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। वहां उस परिवार व आसपास के मकानों में बीमार लोगों के भी स्वास्थ्य विभाग सैंपल ले रहा है।
उन घरों के पास लारवा की जांच कर दवाई का छिड़काव करवाया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि सिविल सर्जन डाॅ. सुमन कोहली के मार्गदर्शन में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके अलावा कालोनी में जहां-जहां सीवरेज तथा पीने के पानी की लीकेज मिली, उसको ठीक करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद के अधिकारियों को पत्र लिखा गया। बारिश के चलते डेंगू का खतरा अभी भी बरकरार है।

इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क हैं और लगातार लार्वा की जांच का कार्य जारी है। यह अभियान अक्टूबर तक जारी रहेगा।
यदि सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार, उल्टियां लगने, गर्मी लगने, बुखार एक दिन छोड़ कर दूसरे दिन आना, उल्टी दस्त होने, शरीर में कमजोरी आने पर मरीज को तुरंत अपने आसपास के स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पास ले जाकर खून की जांच करवाने के उपरांत ही इलाज लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed