फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demonstration regarding drinking water problem

Jind News: पेयजल समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 31 Mar 2025 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration regarding drinking water problem
31जेएनडी27-पानी की समस्या बताते हुए महिलाएं। संवाद
नरवाना। धर्मसिंह कॉलोनी गली नंबर पांच से सोमवार को काफी संख्या में महिलाएं पानी की समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंच गई। इन महिलाओं ने पहले तो कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की उसके बाद एसडीओ कार्यालय में पहुंच उनके सामने अपनी पानी की समस्या बताई।
विज्ञापन

एसडीओ नवीन कुमार मुंडे ने कॉलोनी की महिलाओं की समस्या को सुन तुरंत प्रभाव से समाधान करवाया। इसके बाद यह महिलाएं वापस चली गई। महिलाओं का कहना था कि पिछले काफी दिनों से पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को पानी आया था। उसके बाद कोई पानी नहीं आया। यह काफी बार होता है। एक बार विभाग पानी छोड़ देता है, उसके बाद फिर से वहीं संकट खड़ा हो जाता है। इसको लेकर पहले भी कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं होता। विभाग के कर्मचारी एकाध बार आते जरूर हैं लेकिन वह भी महज खानापूर्ति कर चले जाते हैं। कॉलोनी में काफी परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed