फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demonstration of health workers at government hospitals

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने जिले के सभी अस्पतालों में एक घंटा रोष प्रदर्शन जता सौंपा ज्ञापन

Tue, 24 May 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of health workers at government hospitals
जींद। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित आउटसोर्स के तहत काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार को जिले भर के सरकारी अस्पतालों में लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रोष जताया। जिसके बाद मांगों को लेकर सिविल सर्जन के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने साफ चेताया कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 26 मई को काम बंद करके धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ के जिला मंत्री आर्य बलिंद्र ने बताया कि ज्यादातर मांगों पर सहमति होने के बावजूद भी आज तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए 26 मई को काम बंद करके सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को पिछले वर्ष हटा दिया गया था उनको प्राथमिकता के आधार पर ज्वाइन करवाया जाए। लिस्ट में नाम आने के बावजूद भी नरवाना में कुक को नियुक्ति नहीं देना महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग के आदेशों की पालना करते हुए जिन कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ उनकी हाजरी जारी रखना, जिले में 9 से 10 महीने का बकाया वेतन जारी करना, सभी कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र विभाग द्वारा ही जारी करने की उनकी मुख्य मांगे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग उनकी मांगों को शीघ्र पूरी करे अन्यथा वह 26 मई को काम बंद कर सिविल सर्जन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर नसीब, प्रवीण, मोहित, मुकेश, वीरभान, अनिल, शीतल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed