{"_id":"66aac31b4a6fe2f9c00802f4","slug":"demolition-on-cemetery-land-muslim-community-met-tehsildar-jind-news-c-199-1-jnd1001-120814-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कब्रिस्तान भूमि पर तोड़फोड़, मुस्लिम समाज तहसीलदार से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कब्रिस्तान भूमि पर तोड़फोड़, मुस्लिम समाज तहसीलदार से मिला
विज्ञापन
31जेएनडी18: कब्रिस्तान की जमीन पर से गिराए गए पीलर। संवाद
सफीदों। उपमंडल के सिंघाना गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने कब्रिस्तान भूमि पर तोड़फोड़ करने व धमकी देने को लेकर तहसीलदार राजेश गर्ग को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने तहसलीदार से कहा कि जब तक कब्रिस्तान की चहारदीवारी न बन जाए तब तक उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
मुस्लिम समाज कल्याण सेवा समिति के प्रधान अकबर खान ने बताया कि 19 जुलाई को मुस्लिम समाज को बीडीपीओ सफीदों द्वारा पुलिस, सरपंच व अन्य प्रशासन की मौजूदगी में एक एकड़ 6 कनाल 15 मरले जमीन का कब्जा दिलवाया था। उनका समाज पिछले 500 सालों से इस जमीन को कब्रिस्तान के तौर पर प्रयोग कर रहा है।
वर्ष 2010 में तत्कालीन ग्राम पंचायत के द्वारा रेजुलेशन डालकर सरकार व प्रशासन को भिजवाया था और उसे मंजूर करते हुए प्रशासन ने इस जमीन को जमाबंदी में दर्ज करवा दिया था। कब्जा दिलवाने के बाद बीडीपीओ, पंचायत सचिव व सरपंच ने कहा था कि समाज के लोग जमीन पर निर्माण कर सकते हैं। 28 जुलाई समाज के लोगों ने इस जमीन पर कंक्रीट के पिलर लगवाने शुरू किए। कुछ समय के बाद से ही 50-60 लोग कब्रिस्तान पर पहुंचे और वहां पर लगे सारे पिलर व कब्रिस्तान का बोर्ड गिरा दिया। समाज के लोगों का कहना था कि इससे पहले भी कब्रिस्तान पर हमला किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने तहसलीदार से कहा कि जब तक कब्रिस्तान की चहारदीवारी न बन जाए, तब तक उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। इस अवसर पर सलीम खान, दीना खान, सूरजन खान, छांगा खान व मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।