{"_id":"67fab97da81e896e6a02e689","slug":"demand-to-withdraw-the-letter-of-the-owner-of-the-business-diary-jind-news-c-199-1-jnd1002-132995-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अध्यापक डायरी लिखने के पत्र को वापस करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अध्यापक डायरी लिखने के पत्र को वापस करवाने की मांग
Sun, 13 Apr 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी03-जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठे शिक्षक। स्रोत यूनियन
जींद। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन और हरियाणा कौशल रोजगार निगम जिला कार्यकारिणी ने संयुक्त रूप से धरना दिया और डीईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से विशेष रूप से एचकेआरएन अध्यापकों को कार्यमुक्त नहीं करने, कार्यमुक्त किए गए अध्यापकों को समायोजित करने और एमआईएस पोर्टल पर अध्यापक डायरी लिखने के पत्र को वापस कराने की मांग की गई। जिला प्रधान हरपाल सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार इस तरह अध्यापकों को कार्यमुक्त करना बंद करें और कार्यमुक्त किए गए अध्यापकों को अन्य स्कूलों में समायोजित करें। अगर सरकार और विभाग ऐसा नहीं करते हैं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। जिला सचिव रामफल नागर ने कहा कि एमआईएस पोर्टल पर अध्यापक डायरी लिखने से अध्यापकों का शैक्षणिक समय कम होगा, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसलिए अध्यापक डायरी मैनुअल रूप से ही लिखवाई जाए। राज्य कोषाध्यक्ष वेदपाल रिढाल ने चिराग योजना का विरोध किया। इस मौके पर सलिंदर मोर, सुमित्रा, पूनम, अमित श्योकंद, संजय और विक्रम राही भी मौजूद रहे।