फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand to remove unnecessary conditions in ACP cases

Jind News: एसीपी मामलों में लगी अनावश्यक शर्त हटाने की मांग

Sat, 21 Dec 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove unnecessary conditions in ACP cases
21जेएनडी19-बीआरसी राजपाल देशवाल को ज्ञापन सौंपते राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदस्य। स्रोत संगठन
जींद। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर शनिवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को प्रतिनिधि बीआरसी राजपाल देशवाल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से एसीपी मामलों में लगी अनावश्यक शर्तों को हटाने की मांग की। इस दौरान जिला महासचिव अश्वनी नैन और पूर्व जिला प्रधान रुपेंद्र गोयत ने बताया कि बैठक में अध्यापकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कृष्ण सैणी और सोमदत्त बेदी ने बताया कि एसीपी मामलों में 2012 से पहले लगी अनावश्यक शर्त को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल संबंधी मामले और एलटीसी से संबंधित सभी मामलों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए। राजेश चहल ने 2011 बैच के साथियों की एफआईआर रद्द करने का भी प्रस्ताव रखा, जिन्हें निदेशक की ओर से क्लीन चिट मिल चुकी है। इस बारे में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने पत्र जारी कर दिया है। जींद के खंड प्रधान देवीदयाल चहल ने सभी प्राथमिक विद्यालयों में सफाई व्यवस्था के लिए नियमित सफाई कमी की मांग रखी। प्रदेश सरकार को चाहिए कि प्राथमिक विद्यालयों में उचित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जल्द सफाईकर्मी की व्यवस्था करे। इस अवसर पर राजेश टांक, प्रवीण यादव, पिल्लूखेड़ा खंड प्रधान अजय यादव, अलेवा खंड प्रधान रामकेश, सफीदों खंड प्रधान दिलबाग सिंह, जुलाना खंड प्रधान राजेश चहल, सुशील, संतरो सहारण, मांगे राम, रविंद्र, जयबीर और महाबीर मौजूद रहे।

21जेएनडी19-बीआरसी राजपाल देशवाल को ज्ञापन सौंपते राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदस्य। स्रोत संगठन

21जेएनडी19-बीआरसी राजपाल देशवाल को ज्ञापन सौंपते राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदस्य। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed