{"_id":"66a94d7de0a1a988170e4f59","slug":"demand-to-increase-the-age-for-love-marriage-to-30-years-jind-news-c-199-1-sroh1007-120784-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रेम विवाह की आयु 30 वर्ष करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रेम विवाह की आयु 30 वर्ष करने की मांग
Wed, 31 Jul 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी37 : गांव ढिगाना के सरपंच विनोद कुमार।
जींद। गांव ढिगाना की पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित करके मुख्यमंत्री नायब सैनी को भेजा है। ग्राम पंचायत ने प्रेम विवाह की आयु 30 वर्ष करने की मांग की है। ग्राम पंचायत की तरफ से यह भी मांग की है कि गांव, गोहांड व गोत्र को छोड़कर युवा कहीं भी और किसी से भी प्रेम विवाह कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री को भेज पत्र में गांव के सरपंच विनोद कुमार ने कहा कि आजकल के बच्चे अपनी पसंद से अपना जीवन साथी चुनना पसंद करते हैं। हर दिन समाज में लड़के और लड़कियों की भागकर शादी करने की खबरें आती हैं। इस शादी में बच्चे अपने माता-पिता की सहमति भी नहीं लेते हैं। जिस उम्र में बच्चे प्रेम विवाह करते हैं, वह आयु नादान होती है। इसलिए यदि प्रेम विवाह की आयु 30 वर्ष कर दी जाए तो यह समस्या खत्म हो सकती है। 30 वर्ष की आयु में युवा अपना अच्छा व बुरा खुद सोच सकता है। 30 वर्ष की आयु में युवा नादान नहीं रहते। यदि युवाओं को प्रेम में विश्वास है तो उनको 30 वर्ष की आयु होने तक इंतजार भी करना चाहिए।