{"_id":"681512716f82a319100df314","slug":"demand-to-complete-the-work-of-underpass-jind-news-c-199-1-jnd1002-134032-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अंडरपास का काम पूरा करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अंडरपास का काम पूरा करवाने की मांग
विज्ञापन
02जेएनडी17-भिवानी रोड अंडरपास शुरू करवाने की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए पार्षद। सं
जींद। पार्षद एसोसिएशन के प्रधान सतीश हरियाणवी के नेतृत्व में नगर पार्षद डीसी मोहम्मद इमरान रजा से मिले और भिवानी रोड अंडरपास का काम पूरा करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
उन्होंने बताया कि मुख्य भिवानी रोड, रोहतक-दिल्ली वाली फाटक पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज का काम लगभग दो वर्ष पहले शुरू किया गया था।
निरंतरता से कार्य नहीं होने के कारण अंडरपास अभी तक अधूरा पड़ा है। इस कारण वार्ड नं 26, 27, 28, 29, 30 और 31 में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है।
पिछले लंबे समय से लोग यह परेशानी झेल रहे हैं। प्रतिदिन लोग अपने नीजी कार्यों के लिए वाहनों से उनको शहर में आने जाने के लिए रोहतक रोड या हांसी रोड का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है और पैट्रोल व डीजल भी ज्यादा लगता है।
विज्ञापन
डीसी ने सभी पार्षदों को अंडरब्रिज का काम जल्दी पूरा करवाकर चालू करवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान नगर पार्षद सतपाल कुंडू, सियाराम गोयल, महावीर रेढू, बलबीर श्योराण, महिपाल कौशिक, संजय वत्स भी मौजूद रहे।