{"_id":"690256fd313fd1153304c1b5","slug":"demand-raised-for-solution-of-scholarship-related-problems-jind-news-c-199-1-jnd1010-143105-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं के समाधान की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
Wed, 29 Oct 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
29जेएनडी34 : किसान नेता संगठन के सदस्य प्रो. लवलीन मोहन से बातचीत करते हुए। स्रोत सदस्य
जींद। किसान छात्र एकता संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन से बात की। एससी और बीसी वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं पर चर्चा की।
संगठन के उपाध्यक्ष अभिषेक ने विश्वविद्यालय द्वारा एससी और बीसी वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति को अब एचआर छात्रवृत्ति पोर्टल से हटाकर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इस बदलाव के कारण अनेक छात्रों के आवेदन योग्य नहीं है।
पात्र छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। संगठन ने कुलसचिव से मांग की कि इस विषय में तकनीकी जांच करवाई जाए, ताकि पात्र छात्रों का रिकॉर्ड पोर्टल पर सही ढंग से अपडेट हो सके और सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
आवेदन भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर भी मांग रखी गई है। पिछले दो वर्षों से ओबीसी वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति लंबित है, जिसे शीघ्र जारी करवाने के लिए मांग की है। अभिषेक जुलाना ने कहा कि अगर सरकार किसी भी बच्चे का हक खाने का काम करेगी तो छात्र मिलकर आंदोलन करेंगे।
कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।