फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand of middlemen- number of millers should be increased

Jind News: आढ़तियों की मांग- बढ़ाई जाए मिलरों की संख्या

Mon, 14 Oct 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Demand of middlemen- number of millers should be increased
13जेएनडी20-अतिरिक्त मंडी में खरीदी गई पीआर धान की लोडिंग का चल रहा काम। संवाद
उचाना। पीआर धान की खरीद उचाना में सुचारु रूप से चल रही है। मार्केट कमेटी में दर्ज आंकड़ों के अनुसार अब तक पीआर धान के 137 गेट पास काटे जा चुके हैं। मंडी में 17410 क्विंटल पीआर धान आ चुकी है। इसमें से 10520 क्विंटल खरीदा भी जा चुका है। लोडिंग का काम शुरू कर दिया गया है, मगर आढ़तियों ने मिलरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। मिलरों को बढ़ाने की मांग को लेकर आढ़तियों ने रविवार को उचाना के नवनिर्वाचित विधायक देवेंद्र अत्री से उनके जींद स्थित निवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन

हाईवे स्थित मंडी में हो रही है खरीद

पीआर धान की खरीद हाईवे पर स्थित अतिरिक्त मंडी में हो रही है। पुरानी मंडी में धान, कपास सहित अन्य फसल आने की वजह से पीआर धान की खरीद हाईवे पर स्थित अतिरिक्त मंडी में खरीद की जा रही है, ताकि मंडी आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। खाद्य आपूर्ति विभाग, मार्केट कमेटी कर्मचारी सरकारी नियमानुसार पीआर धान बिकवा रहे हैं। मंडी के दो में से एक गेट को ही खोला गया है। यहां पर मार्केट कमेटी के एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। मंडी में सफाई, पीने के पानी के प्रबंध किए गए हैं। इस बार सरकार ने पीआर धान का सरकारी रेट 2320 रुपये प्रति क्विंटल तय किया हुआ है।
विज्ञापन


धान खरीद के प्रबंध पुख्ता

मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि पीआर धान की खरीद करने के लिए किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए है। दो मिलर इन दिनों खरीद कर रहे हैं। आढ़तियों ने मिलर बढ़ाने की मांग की है। कपास मंडी स्थित किसान सेवा केंद्र में अटल कैंटीन में 10 रुपये में थाली शुरू की गई है। किसान साफ, सूखा धान मंडी में लेकर आएं, ताकि आते ही व बिक जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती ओमदत्त डाहोला, सतपाल करसिंधु, रमेश गर्ग, विजय बंसल ने कहा कि भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री से मिलकर उचाना में मिलरों की संख्या बढ़ाने की मांग है, ताकि अधिक से अधिक पीआर धान की खरीद उचाना में हो।


अत्री धान खरीद की लगातार ले रहे जानकारी

विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि खरीद को लेकर वे लगातार एजेंसी, मार्केट कमेटी अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। खरीद को लेकर किसानों, आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। एक-एक दाना पीआर धान का एमएसपी भाव पर खरीदा जाएगा। किसान, आढ़तियों के हितों को निरंतर सर्वोपरि रखते हुए उनके लिए काम किए जाएंगे।

13जेएनडी20-अतिरिक्त मंडी में खरीदी गई पीआर धान की लोडिंग का चल रहा काम। संवाद

13जेएनडी20-अतिरिक्त मंडी में खरीदी गई पीआर धान की लोडिंग का चल रहा काम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed