फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand from Congress party to field two women candidates in the district

Jind News: कांग्रेस पार्टी से जिले में दो महिला उम्मीदवार उतारने की मांग

Fri, 02 Aug 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 02 Aug 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Demand from Congress party to field two women candidates in the district
01जेएनडी46: दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करते हुए लाजवंती ढिल्लों
जींद। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा की अध्यक्षता में दिल्ली में बैठक हुई। इसमें जिले से कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष लाजवंती ढिल्लों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ढिल्लों ने कहा कि जींद जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें कम से कम दो महिलाओं को कांग्रेस की तरफ से टिकट दिया जाए। इसके लिए बेहतर महिलाओं का चयन करने के लिए भी सर्वे के आधार पर टिकट दिया जाए, ताकि महिलाओं के राजनीति में आने के लिए हौसले बुलंद हों। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी के बारे में जानकारी दी। बैठक में मुख्य तौर पर सिरसा लोकसभा से सांसद कुमारी शैलजा व हरियाणा के प्रभारी दीपक बावरिया को महिला पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करने व भविष्य में पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया। सांसद कुमारी सैलजा का प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने हरियाणा की तरफ से स्वागत किया। उन्होंने कहा आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रयास होगा कि अधिक से अधिक योग्य महिलाओं को पार्टी का टिकट दिलाया जाए।

01जेएनडी46: दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करते हुए लाजवंती ढिल्लों

01जेएनडी46: दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करते हुए लाजवंती ढिल्लों

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed