फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for strict laws against gun culture and obscenity, voice raised in Majra Khap Panchayat

Jind News: गन कल्चर और अश्लीलता पर सख्त कानून बनाने की मांग, माजरा खाप की पंचायत में उठी आवाज

Tue, 21 Jul 2026 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Demand for strict laws against gun culture and obscenity, voice raised in Majra Khap Panchayat
20जेएनडी09: हैबतपुर सचिवालय में विभिन्न खाप संगठनों की बैठक में मौजूद प्रतिनि​धि। स्रोत : खाप
जींद। समाज में बढ़ रहे गन कल्चर, अश्लीलता और तथाकथित गंदे कल्चर पर रोक लगाने की मांग को लेकर हैबतपुर सचिवालय में हरियाणा और दिल्ली की विभिन्न खाप पंचायतों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माजरा खाप पंचायत के प्रधान गुरविंदर सिंह सिंधु ने की।
विज्ञापन

पंचायत में मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश देने के बयान का स्वागत किया गया। हालांकि, खाप प्रतिनिधियों ने इसे अधूरा कदम बताते हुए इस संबंध में सख्त कानून बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह सिंधु, देशवाल खाप के प्रधान संजय देशवाल और दहिया खाप के प्रधान जयपाल दहिया ने कहा कि केवल कार्रवाई के निर्देश पर्याप्त नहीं हैं। सरकार को गन कल्चर और अश्लील सामग्री पर स्थायी रोक के लिए प्रभावी कानून लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

माजरा खाप के प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर ने बताया कि विदेश में रह रहे धर्मेंद्र हुड्डा द्वारा सोशल मीडिया पर गन कल्चर और अश्लीलता के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का पंचायत ने समर्थन किया है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही हरियाणा में सर्वखाप महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें धर्मेंद्र हुड्डा के साथ-साथ विभिन्न कलाकारों को भी आमंत्रित कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और अश्लील गीतों व प्रदर्शन से परहेज करने की अपील की जाएगी। बैठक में 360 पालम खाप के प्रधान रामकुमार सोलंकी, सहरावत खाप के संरक्षक संदीप सहरावत, नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल, ओमप्रकाश कंडेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed