फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for separate classification in EWS reservation raised

Jind News: ईडब्ल्यूएस आरक्षण में अलग से वर्गीकरण की मांग उठी

Mon, 02 Dec 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 02 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Demand for separate classification in EWS reservation raised
01जेएनडी20: अभिनंदन समारोह में सांसद व मंत्री और डिप्टी स्पीकर को फरसा भेंट करते हुए आयोजक।संवा
जींद। ब्राह्मण समाज ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण के वर्गीकरण की मांग को लेकर विकास नगर स्थित भाई सुरेंद्र कुमार मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज में अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरिराम दीक्षित ने की। इसमें मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने समाज की मांग को पूरा करवाने में सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अतिथियों ने कहा कि जरूरतमंद के हित के लिए आज जो आवाज बुलंद हुई है, उसे पूरी करवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष पैरवी कर सिरे चढ़ाने का काम किया जाएगा। जिसका जो हक है, उसे देने में मुख्यमंत्री नायब सैनी का कोई जवाब नहीं है। समारोह के आयोजक एसके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रधान पंडित राधेश्याम शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया।
विज्ञापन

आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम दीक्षित ने समाज के सारथियों को ज्ञापन देने से पहले कहा कि 2007 में आर्थिक आधार पर आरक्षण की आवाज उठाई थी। काफी संघर्ष के बाद 2013 में प्रदेश मेंं कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने आर्थिक आधार यानी ईबीपीजी पर ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी और राजपूतों को आरक्षण दिया था, लेकिन 2020 मेंं जब केंद्र की भाजपा सरकार ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण दिया तो उस समय हरियाणा में दिये जा रहे आर्थिक आधार पर आरक्षण को बैन कर दिया गया। इसके कारण सैकड़ों युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाई है, इसलिए अब सरकार से वर्गीकरण की मांग करते हुए ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी और राजपूत के लिए अलग से पांच प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षित ने कहा कि जिस तरह सरकार ने एससी समाज के कोटे मेंं वर्गीकरण किया है, उसी तरह ईडब्ल्यूएस में अलग से आरक्षण का प्रावधान किया जाए। वर्गीकरण करने में सरकार को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए, क्योंकि यह कोटे में कोटा ही लिया जा रहा है। राधेश्याम शर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों की जिंदगी संवर सके, इसके लिए अलग से आरक्षण और दोहलीदार जमीन का मालिकाना हक मांगा जा रहा है। इस अवसर पर धर्मवीर पिंडारा, रामफूल शर्मा, शिव नारायण शर्मा, महिपाल कौशिक, तेलूराम शर्मा, रामफल शर्मा, रोहताश शर्मा, ओमप्रकाश, कृष्ण लाल, सुरेश कुमार मौजूद रहे।

हजारों लोगों की आवाज सीएम जरूर सुनेंगे : अरविंद शर्मा

सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जब तक उनकी रगों में खून है, तब तक वह समाज के हित में हमेशा ही मैदान में खड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज 36 वर्ग को साथ लेकर चलता है इसलिए उनको हर जगह मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण दिलाने के लिए कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष कड़ी पैरवी की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि सामान्य जाति में जो गरीब है, उनके बारे में भी सरकार को सोचना चाहिए। उसके बाद सरकार ने मंथन किया और ईबीपीजी आरक्षण दिया। आरक्षण देने के दौरान जो कमी रह गई थी, उसके नतीजन वह आगे चलकर बैन हो गया, लेकिन हरियाणा में दूसरी बार मुख्यमंंत्री बने नायब सिंह सैनी सबको हक देने में विश्वास रखते हैं इसलिए पूरा विश्वास है कि आज हजारों लोगोंं ने एक साथ जो आवाज बुलंद की है उसको मुख्यमंत्री जरूर सिरे चढ़ाने का काम करेंगे। सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा ही नहीं पूरे देश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन होना चाहिए। इससे मंदिर के पुजारियों को निश्चित तौर पर बड़ी राहत मिलेगी। भाजपा सरकार इस दिशा मेंं कार्य कर रही है।
हक निश्चित तौर पर मिलेगा, पीएम मोदी ने हमेशा सम्मान दिया : कार्तिकेय

राज्य सभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि उनके पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने आर्थिक आधार पर आरक्षण और दोहलीदार जमीन का मालिकाना हक दिलाने में अहम रोल अदा किया था। उन्होंने कहा कि हक की यह लड़ाई एक व्यक्ति विशेष की नहीं, अपितु यह सबके भलाई की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जहां शास्त्र के ज्ञान से बात बन जाए, वहां शस्त्र उठाने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा और मेरी बात को हमेशा ही सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के जरूरतमंद युवाओं के हित में जल्द ही कारगर निर्णय लेगें।


मेरी पैरवी को मनोहर और सैनी ने हमेशा दिया सम्मान : मिड्ढा
हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि ब्राह्मण समाज का पूजा-पाठ में विशेष सहयोग रहता है। मैं हजारों प्रबुद्ध लोगों के बीच विश्वास दिलाता हूं कि जो मांगें रखी गई हैं, उनको मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर सिरे चढ़ाने का कार्य किया जाएगा। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि भगवान परशुराम का चौक हो या फिर ब्राह्मण धर्मशाला, जब भी समाज ने सहयोग मांगा हरसंभव सहायता की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सदैव उनकी पैरवी को सम्मान देने का कार्य किया है।

01जेएनडी20: अभिनंदन समारोह में सांसद व मंत्री और डिप्टी स्पीकर को फरसा भेंट करते हुए आयोजक।संवा

01जेएनडी20: अभिनंदन समारोह में सांसद व मंत्री और डिप्टी स्पीकर को फरसा भेंट करते हुए आयोजक।संवा

01जेएनडी20: अभिनंदन समारोह में सांसद व मंत्री और डिप्टी स्पीकर को फरसा भेंट करते हुए आयोजक।संवा

01जेएनडी20: अभिनंदन समारोह में सांसद व मंत्री और डिप्टी स्पीकर को फरसा भेंट करते हुए आयोजक।संवा

01जेएनडी20: अभिनंदन समारोह में सांसद व मंत्री और डिप्टी स्पीकर को फरसा भेंट करते हुए आयोजक।संवा

01जेएनडी20: अभिनंदन समारोह में सांसद व मंत्री और डिप्टी स्पीकर को फरसा भेंट करते हुए आयोजक।संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed