फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for release of pending financial assistance amount to widows

Jind News: विधवाओं की लंबित आर्थिक सहायता राशि जारी करने की मांग

Mon, 15 Jan 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demand for release of pending financial assistance amount to widows
जींद। पूर्व नगर पार्षद एवं स्थानीय कर सलाहकार जिले सिंह जागलान ने मुख्यमंत्री से अपील की कि विधवाओं को दी जाने वाली 20 हजार रुपये आर्थिक सहायता राशि जल्द जिला मुख्यालयों को जारी की जाए। क्योंकि बीपीएल कार्डधारक महिलाओं के पति की मृत्यु होने पर जिनकी आयु 60 वर्ष से कम हो, उन्हें अपने बच्चों का पालन-पोषण व उनकी शिक्षा खर्च के लिए 20 हजार की अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जाती है। पिछले दो वर्षों से इन विधवाओं के इस तरह के हजारों आवेदन जिला मुख्यालयों पर सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करके भी विचाराधीन है पर सरकार उनकी यह राशि जारी न किए जाने से उनमें रोष है। ये गरीब महिलाएं हर रोज समाज कल्याण अधिकारी व नगर परिषदों के बार-बार चक्कर लगा रही हैं। अधिकतर इन महिलाओं के परिवार में आमदनी का कोई भी स्थायी साधन नहीं है और न ही परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में है। न ही इनके पास कोई कृषि योग्य भूमि है। ये किराये के मकान में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री व समाज कल्याण मंत्री से अपील करते हुए इन विधवा महिलाओं की नियमानुसार दी जाने वाली 20 हजार की अनुदान राशि जल्द से जल्द जारी करवाई जाए। ताकि इन विधवा महिलाओं को अपने बच्चों की पढ़ाई व पालन पोषण करने में कुछ सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed