फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for hanging of Mahesh Panchal's killers and financial assistance to the family

Jind News: महेश पांचाल के हत्यारों को फांसी व परिवार को आर्थिक सहायता की मांग

Wed, 10 Jan 2024 09:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 10 Jan 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Demand for hanging of Mahesh Panchal's killers and financial assistance to the family
एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपते हुए विहिप कार्यकर्ता। संवाद
जींद। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महेश पांचाल के हत्यारों को फांसी व परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद् के जिलाध्यक्ष सुशील सिंगला ने कहा कि बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल की 14 दिसंबर को फरीदाबाद में जेहादियों द्वारा आगजनी तथा आठ जनवरी को मृत्यु पर दुख प्रकट किया। मीडिया प्रमुख नवीन जैन ने प्रशासन को चेताया कि समय पर कार्रवाई नहीं की तो प्रांत में प्रदर्शन किया जाएगा व जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। उन्होंने मांग की है कि हत्यारों को फांसी, परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इस अवसर पर मातृशक्ति प्रदेश सह संयोजिका दीप्ति मित्तल, जिला सहमंत्री संजय सैनी, जिला संपर्क प्रमुख अतर सिंह, जिला संयोजक महावीर बिरौली, जिला सह संयोजिका सुमन, रीमा मित्तल, मीरा सिंगला, पुष्पा गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed