फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for government procurement of PR paddy

पीआर धान की सरकारी खरीद कराने की मांग

Sun, 05 Sep 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Demand for government procurement of PR paddy
उचाना। छात्तर सब यार्ड में पीआर धान की सरकारी खरीद करवाने की मांग को लेकर द फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, मार्केटिंग बोर्ड सीए विनय कुमार के नाम ज्ञापन भेजा। मार्केट कमेटी सचिव के माध्यम से यह ज्ञापन भेज कर मांग की गई। द फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन उचाना प्रधान वीरेंद्र संदलाना, छात्तर सब यार्ड प्रधान ओमदत्त शर्मा डाहौला ने कहा कि छात्तर में जो सब यार्ड वहां पर पीआर धान की सरकारी खरीद करवाई जाए ताकि सब यार्ड में आने वाले गांवों के किसानों को फायदा हो। यहां पर 14 एकड़ में पक्का फड़ बना हुआ है। इससे कोई भी फसल खराब होने का डर नहीं है। यहां पर तीन लाख गेहूं के बैग सीजन में आते हैं। सब यार्ड में पीआर धान की खरीद होने पर छात्तर के साथ लगते गांव डाहौला, थुआ, मांडी, कुचराना, शामदो, चुहड़पुर, पेगां, किठाना, संडील, लोधर, काब्रच्छां, करसिंधु के किसानों को फायदा होगा। इस मौके पर रमेश गर्ग उचाना खुर्द, मोहन शर्मा व सतपाल करसिंधु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed