फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for a three-day programme on Bhagat Singh's birth anniversary

Jind News: भगत सिंह जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की मांग

Sat, 19 Sep 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for a three-day programme on Bhagat Singh's birth anniversary
18जेएनडी14: सीआरएसयू में किसान छात्र संगठन के सदस्य डॉ. कुलदीप नारा को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत - फोटो : Archive
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाने की मांग की गई है। किसान छात्र एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित लाठर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. कुलदीप नारा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सुमित लाठर ने कहा कि भगत सिंह जयंती को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों को उनके विचारों, संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान से परिचित कराने के लिए व्यापक आयोजन होना चाहिए। संगठन ने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत भगत सिंह के जीवन और क्रांतिकारी आंदोलन पर आधारित फिल्म प्रदर्शन कराने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा भगत सिंह के विचार और आज के दौर में युवाओं की भूमिका विषय पर विचार संगोष्ठी आयोजित करने और उनके जीवन और सपनों के भारत पर आधारित पेंटिंग व कला प्रतियोगिता कराने की मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठर ने कहा कि भगत सिंह का जीवन और दर्शन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वविद्यालय में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को इतिहास के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर मिलेगा।

संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर आयोजन करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उपप्रधान अभिषेक जुलाना, युवा अध्यक्ष नवरत्न माथुर, नितिन, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed