{"_id":"67fff2b6f609431d170fe72d","slug":"delivery-boy-robbed-of-cash-and-mobile-phone-at-knife-point-jind-news-c-199-1-sroh1006-133179-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चाकू दिखाकर डिलीवरी बॉय से लूटी नकदी और मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चाकू दिखाकर डिलीवरी बॉय से लूटी नकदी और मोबाइल फोन
Wed, 16 Apr 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
सफीदों। असंध मार्ग पर गांव पाजू कलां मोड़ के पास दो बाइक सवार युवकों ने एक डिलीवरी बॉय से चाकू की नोक पर 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सफीदों सदर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।
कारखाना गांव निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कॅरिअर कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। वह शाम 7 बजे अपना काम करके असंध से सफीदों आ रहा था। जब वह पाजू कलां मोड़ के पास उसे एक पत्थर लगा। उसने देखा तो दो युवक बाइक पर आए जो पंजाब के नंबर की थी। उन्होंने अपनी बाइक रोकी और उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर धमकी दी कि जो कुछ भी है सब निकाल दो। उसने डरकर 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन उन्हें दे दिया। इसके बाद दोनों युवक असंध की तरफ भाग गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दो युवकों के खिलाफ लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।