फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   delhi police inspector died in road accident

Jind News: सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की मौत

Sun, 30 Jul 2023 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 30 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
delhi police inspector died in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। दिल्ली पंजाबी बाग इलाके में ट्रक व कार की टक्कर में दिल्ली पुलिस में तैनात देवरड़ गांव निवासी इंस्पेक्टर जगबीर की मौत हो गई। जैसे ही ग्रामीणों को हादसे की सूचना मिली तो गांव में मातम छा गया। जगबीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

जगबीर वर्ष 1994 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। परिजनों ने बताया कि जगबीर परिवार सहित दिल्ली में रहते थे। जगबीर के परिवार में एक लडक़ा और एक लडक़ी हैं और दोनों अविवाहित हैं। जगबीर की पत्नी गृहिणी हैं। जगबीर ड्यूटी से लौट रहे थे तो एक ट्रक चालक ने उसकी कार को टक्कर मार दी जिसमें जगबीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों द्वारा शव को उनके पैतृक देवरड़ गांव में लाया गया। जहां पर दिल्ली पुलिस के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। जगबीर अपने पीछे पत्नी, एक लडक़ा और एक लडक़ी छोड़ गया है। जगबीर के दो भाई थे, जिनकी काफी साल पहले मौत हो चुकी है। जगबीर की मौत से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed