फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Delhi-Narwana Passenger will run till Jind and Firozpur Cantt Express only till Jakhal.

Jind News: दिल्ली-नरवाना पैसेंजर जींद तक और फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस जाखल तक ही चलेगी

Tue, 07 May 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Narwana Passenger will run till Jind and Firozpur Cantt Express only till Jakhal.
जींद। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। रेलवे ने अब दो पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार कम कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है। रेलवे ने प्रतिदिन दिल्ली से नरवाना चलने वाली 04424-26 पैसेंजर ट्रेन का आवागमन जींद जंक्शन तक ही कर दिया है। इसके अलावा 14027-28 फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस को भी जाखल तक ही सीमित कर दिया है। अब इस ट्रेन को फिरोजपुर कैंट से जाखल स्टेशन के बीच चलाया जा रहा है। ऐसे में नरवाना, टोहाना और जाखल तक आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। गौरतलब है कि अंबाला रूट पर किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक बाधित करने के कारण वहां आवागमन करने वाली एक्सप्रेस तथा माल गाड़ियां दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक से आ-जा रही हैं। इससे इस रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का दबाव बढ़ गया है, जिसके कारण रेलवे ने दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर चलने वाली तीन ट्रेनों को रद्द किया हुआ है और तीन ट्रेनों का विस्तार रोक दिया है। ऐसे में इस रूट की ट्रेनों को लगातार घटाया जा रहा है। पिछले लगभग 25 दिनों से शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा अंबाला रेलवे ट्रैक बाधित करने से दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर दबाव की स्थिति बन गई है। इस ट्रैक से प्रतिदिन 80 से ज्यादा गाड़ियों को गुजारा जा रहा है। इसके कारण इस ट्रैक पर चलने वाली नियमित गाड़ियां प्रभावित होने लगी हैं।
विज्ञापन


घर कैसे जाएं दैनिक यात्री

जींद से गुजरने वाली गाड़ियों को रद्द तथा विस्तार कम करने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही है। शाम के समय दैनिक यात्रियों को घर जाने के लिए ट्रेन ही नहीं मिल रही है। दोपहर बाद 3 से रात 11 बजे के बीच 12481-82 श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 04083-84 जींद-हिसार पैसेंजर और 15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस के अलावा कोई भी ट्रेन नहीं है, जिससे वह अपने घर जा सके। प्राइवेट और सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले हजारों लोग प्रतिदिन नरवाना, टोहाना, उचाना, जुलाना से जींद शहर में आते हैं। शाम पांच बजे कार्यालय की छुट्टी होने के बाद जब स्टेशन पहुंचते हैं तो जींद-हिसार पैसेंजर जा चुकी होती है और उसके बाद कोई ट्रेन नहीं मिलती।
विज्ञापन


दिल्ली-जाखल पैसेंजर का विस्तार करने की मांग

दैनिक यात्री अनिल कुमार, सुनील, प्रवीण, नवीन सोनी, मुकेश, राजबीर का कहना है कि वे प्रतिदिन ट्रेनों के माध्यम से जींद आवागमन करते हैं। वे सरकारी और निजी कार्यालयों में काम करते हैं। रेलवे ने शाम के समय नरवाना की तरफ जाने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो कुछ ट्रेनों का विस्तार जींद तक ही कर दिया है। अब उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है। दैनिक यात्रियों ने रेलवे के समक्ष मांग उठाई है कि शाम 7 बजे दिल्ली से जाखल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का विस्तार न रोका जाए। इस ट्रेन को जाखल तक चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों के बढ़ते दबाव के चलते प्रतिदिन दिल्ली से नरवाना चलने वाली 04424-26 पैसेंजर ट्रेन का आवागमन जींद जंक्शन तक ही कर दिया है। इसके अलावा 14027-28 फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस को भी जाखल तक ही सीमित कर दिया है। इसका ज्यादा असर दैनिक यात्रियों पर पड़ा है। -जयप्रकाश, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed