{"_id":"57ffd6284f1c1bd87529013c","slug":"delhi-katra-hiway-jind-devlopment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद से होकर गुजरेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस : प्रेमलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद से होकर गुजरेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस : प्रेमलता
jind
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
उचाना में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रेमलता
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक प्रेमलता ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली से कटरा और जयपुर तक अलग-अलग दो नए एक्सप्रेस-वे की परियोजना मंजूरी दी है। ये एक्सप्रेस-वे प्रदेश की सीमाओं से होकर गुजरेंगे। दिल्ली-अमृतसर-कटरा वाया जींद होकर गुजरने वाले प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने से न केवल दिल्ली और कटरा के बीच की दूरी कम होगी, बल्कि प्रदेश में विकास का एक नया कॉरिडोर भी बनेगा। विधायक प्रेमलता उचाना मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दिल्ली से कटरा की दूरी 727 किलोमीटर है। नए राजमार्ग के बनने के बाद यह दूरी कम होकर 572 रह जाएगी। 155 किलोमीटर कम सफर तय करना होगा। बीते दिनों केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पंजाब के डिप्टी सीएम सरदार सुखबीर बादल मीटिंग भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उनकी सोच है कि विकास के मामले में पिछड़े जींद जिले को विकास के मामले में रोहतक से आगे लेकर जाए। जींद में आकर ऐसा लगता है कि जैसे प्रदेश के किसी बड़े गांव में आ गए हो। बीती सरकारों ने जींद के साथ विकास, रोजगार के मामले में भेदभाव। कोई रैली करनी हो तो जींद में आते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद जींद को भूल जाते हैं। जिले का भांजा बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जींद को इनेलो का शरीर कहने वाली इनेलो के शासनकाल में जींद की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन