फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Delhi firozpur passenger train canceled till 5 november

दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन पांच नवंबर तक रद्द

Thu, 17 Oct 2019 05:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Delhi firozpur passenger train canceled till 5 november
रेलवे ने ट्रेन नंबर 54641 और 51642 दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन को पांच नवंबर तक रद्द कर दिया है, जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। ट्रेन नंबर 54641 दिल्ली से चलकर फिरोजपुर जाने के लिए जींद जंक्शन पर सुबह दस बजकर 40 मिनट पर पहुंचती है और दस बजकर 50 मिनट पर जींद से फिरोजपुर के लिए चलती है। वहीं ट्रेन नंबर 54642 फिरोजपुर से दिल्ली के लिए जाने के लिए शाम छह बजकर 20 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है जो कि छह बजकर 50 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों अनुसार इस ट्रेन के रद्द रहने की तारीख आगे भी बढ़ सकती है। जींद से दिल्ली की ओर लगभग तीन हजार यात्री सफर करते हैं। इसमें व्यापारी, विद्यार्थी और प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले लोग शामिल हैं। यह ट्रेन रद्द रहने से इन यात्रियों को बसों की ओर रुख करना पड़ सकता है। पैसेंजर ट्रेन में दिल्ली के लिए जींद से यात्रियों का 30 रुपये किराया लगता है। वहीं बसों में 100 रुपये से अधिक किराया यात्रियों को देना पड़ेगा।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन ने की ट्रेन चलाने की मांग
दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश पांचाल ने कहा कि ट्रेन नंबर 54641 व 54642 रद्द रहने से यात्रियों को नुकसान होगा। रेलवे द्वारा सर्दियों मेें तीन से चार महीने के लिए इस ट्रेन को रद्द कर दिया जाता है। एसोसिएशन यात्रियों की सुविधा के लिए मांग करती है कि यह ट्रेन दोबारा से चलाई जाए। वहीं यात्री भी ट्वीट करके दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन को चलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मंडल के अधिकारियों अनुसार पांच नवंबर तक ट्रेन नंबर 54641 और 54642 दिल्ली-फिरोजपुर ट्रेन को रद्द किया जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हर बार सर्दियों में यह ट्रेन रद्द की जाती है। अभी तक तो पांच नवंबर तक ही ट्रेन को रद्द करने के आदेश हैं। वहीं अधिकारियों के आदेश पर यह तारीख आगे भी बढ़ाई जा सकती है। आगे जो भी आदेश होंगे उस हिसाब से ट्रेन को चलाया या रद्द किया जाएगा। -प्रेम किशोर, स्टेशन अधीक्षक जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed