फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Delay in road construction on mini bypass, drivers worried

Jind News: मिनी बाईपास पर सड़क निर्माण में हो रही देरी, वाहन चालक परेशान

Sun, 05 May 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 05 May 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Delay in road construction on mini bypass, drivers worried
04जेएनडी38 : जींद विकास संगठन के प्रधान राजकुमार गोयल। संवाद
जींद। शहर में जेडी-7 पर बनी सड़क को मिनी बाईपास के नाम से जाना जाता है। यह लगभग तीन किलोमीटर की सड़क सफीदों रोड से शुरू होकर गोहाना रोड तथा रोहतक रोड को पार करती हुई भिवानी रोड तक पहुंचती है। इस मिनी बाईपास की सड़क के कार्य का टेंडर लगभग दो वर्ष पहले मंजूर हुआ था, लेकिन अभी तक इस सड़क बनकर तैयार नहीं हुई है। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। सड़क निर्माण के लिए छह महीने का समय था, लेकिन अमृत-दो के तहत पाइपलाइन डालने के कारण इस सड़क के बनने में समय लग गया। इस मिनी बाईपास पर लगभग दो करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है।
विज्ञापन

मिनी बाईपास को शहर की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस बाईपास के बनने से शहर के अंदर से वाहनों का दबाव कम हो गया है। गोहाना रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास एक ट्रैफिक लाइट पर लगाई गई है ताकि यहां लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। ट्रैफिक लाइट लगने के बाद इस मिनी बाईपास पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। सफीदों रोड से जिन वाहन चालकों को रोहतक रोड पर जाना होता है, उनको केवल ढाई किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। इस सड़क से पहले ऐसे वाहनों को शहर के बीच से गुजरना पड़ता था, जिसमें लगभग छह किलोमीटर का रास्ता तय करने के अलावा जाम में फंसना आम बात थी। इसके अलावा बाईपास रोहतक रोड होते हुए लगभग 10 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। रास्ता छोटा होने के कारण इस सड़क पर वाहनों की संख्या ज्यादा हो गई है, लेकिन नई सड़क का निर्माण नहीं होने से पूरा दिन इस रास्ते पर धूल उड़ती रहती है। वाहनों को गड्ढाें से होकर गुजरना पड़ता है। वाहन चालक राजेश, सुरेश, परमेंद्र ने कहा कि सड़क के निर्माण में देरी के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गहरे गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन
जींद विकास संगठन के प्रधान एवं समाजसेवी राजकुमार गोयल ने कहा कि यह सड़क बहुत महत्वपूर्ण है। इसके बनने से न केवल वाहन चालकों को राहत मिलेगी, बल्कि जींद शहर के अंदर से वाहनों का दबाव भी कम हो जाएगा। दो साल से इसका निर्माण अटका हुआ है, लेकिन इस तरफ प्रशासन का ध्यान नहीं है। इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं है, जिसके कारण हादसों का डर रहता है। प्रशासन से सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए संगठन कई बार मांग उठा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही यह पूरी तरह से चकाचक नजर आएगी। वाहनों के दबाव को देखते हुए सड़क निर्माण को मजबूत किया जाएगा। वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी। -राजकुमार, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed