फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Defence Colony School team became champion in the district level cricket competition

Jind News: जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा में डिफेंस कॉलोनी स्कूल की टीम बनी चैंपियन

Fri, 31 Jul 2026 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Defence Colony School team became champion in the district level cricket competition
30जेएनडी11: स्कूल में विजेता ​खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए। स्रोत: स्कूल
जींद। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, डिफेंस कॉलोनी के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के अंडर-14 क्रिकेट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कोच व डीपीई विवेक कुमार ने बताया कि विद्यालय की टीम ने पहले ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज की थी। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

टीम के छह खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें प्रिंस मलिक, जतिन शर्मा, दियांश, मोक्ष, आशीष अहलावत और संसार शामिल हैं। सभी खिलाड़ी कोच विवेक कुमार के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य नरेंद्र खटकड़ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और कोच विवेक कुमार के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर डॉ. बजरंग, डॉ. रामकेश दलाल, प्रवक्ता सविता, प्रवक्ता सोनिया सांगवान, राजेश शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed